बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मां कब बनेगी। इस बारे में तो वह खुद ही बता सकती हैं मगर प्रियंका के पति निक जोनास ने साफ कह दिया है कि वह एक बड़ा परिवार चाहते हैं।

लॉस एंजेल्स (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा की शादी को दो साल हो चुके हैं। बाॅलीवुड में प्रियंका अब ज्यादा एक्टिव नहीं है। वह अपने पति निक जोनास के साथ अमेरिका में ही रहती हैं। ऐसे में जब फिल्मी करियर ज्यादा बढ़ नहीं रहा तो प्रियंका के फैंस उनके जल्द मां बनने को लेकर काफी सवाल पूछते रहते हैं। ऐसा ही एक सवाल हाल ही में पीसी के पति निक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, यह कब होगा। अभी नहीं पता मगर वह एक बड़ा परिवार चाहते हैं।

प्रियंका के साथ चाहते हैं बड़ा परिवार
अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास ने कहा कि वह पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ एक बड़ा परिवार चाहते हैं। उन्होंने प्रियंका को अपने जीवन में सबसे महत्वपूर्ण बताया। ईऑनलाइन डाॅट काॅम से बात करते हुए निक ने कहा, 'यह एक खूबसूरत यात्रा होने जा रही है, और मैं उम्मीद करता हूं कि कई बच्चों का पिता बनूं।' बता दें प्रियंका और निक ने साल 2018 में ईसाई रीति-रिवाज से शादी की और फिर एक हिंदू समारोह में प्रियंका से शादी की।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म
बता दें हाल ही में प्रियंका की 'द व्हाॅइट टाइगर' फिल्म रिलीज हुई है। यह ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर प्रीमियर हुई है। रमिन बहारानी के निर्देशन वाली , 'द व्हाइट टाइगर' अरविंद अडिगा द्वारा उसी नाम के बुकर-पुरस्कार विजेता उपन्यास पर आधारित है। इसमें अभिनेता गौरव, राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा जोनास जैसे कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्म के कार्यकारी निर्माता के रूप में भी काम किया है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari