ऐसा लगता है जैसे बॉलीवुड में शादियों का सैलाब सा आ गया है। शाहिद कपूर और मिनिषा लांबा की शादी के बाद अब एक और जाने-माने चेहरे ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस और मॉडल निगार खान की। फाइनली अब निगार भी बंध गईं हैं शादी के बंधन में। शादी के बाद फैन्‍स से मिलने वाली शुभकामनाओं को लेकर निगार ने उन्‍हें दिल से शुक्रिया भी बोला है। किसके साथ जानना चाहेंगे आप।

जानकारी है कुछ ऐसी
जानकारी है कि निगार खान ने अपने पाकिस्तानी ब्वायफ्रेंड खय्याम शेख के साथ शादी रचा ली है। निगार और खय्याम की शादी 23 जुलाई को हुई है। उनकी बहन गौहर खान ने 23 जुलाई को हुई उनकी शादी के बारे में जानकारी का सार्वजनिक किया। बता दें कि निगार के पति पाकिस्तानी मूल के बिजनेसमैन हैं। अभी फिलहाल वह अबु धाबी में सैटल्ड हैं।
दुबई में हुई शादी
दोनों ने दुबई में ही कुछ करीबी दोस्तों व रिश्तेदारों के बीच शादी रचाई। दोनों के रिश्ते की शुरुआत की जानकारी को साझा करें तो निगार और खय्याम दोनों की मुलाकात उनके एक कजिन के जरिए हुई थी। उसी दिन से वो एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं, गौहर खान भी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। शादी समारोह के दौरान उन्होंने मेहंदी और संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें को भी जानने वालों के बीच शेयर किया।
बहुत खूब लगीं गौहर भी
संगीत सेरेमनी में गौहर ने पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। इसके अलावा शादी में उन्होंने आइस ब्लू कलर का लहंगा पहना था। इस दौरान वो काफी खुश नजर आ रही थीं। अब खुशी का तो मौका ही है। बहन की शादी जो है। खैर, निगार ने भी अपनी शादी पर फैन्स से मिलने वाली शुभकामनाओं पर उन सबका शुक्रियादा किया है। इसपर उनका कहना है कि वो खुद को काफी खुशनसीब महसूस करती है कि उन्हें इतना चाहने वाले फैन्स मिले हैं।

Hindi News from Bollywood News Desk|

 

Posted By: Ruchi D Sharma