उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के दस दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का नौवां दिन

ALLAHABAD: उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के दस दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव चलो मन गंगा यमुना तीर की नौवीं शाम सूफी गायन का क्रेज शहरियों के सर चढ़कर बोला। परेड ग्राउंड स्थित केन्द्र के भव्य मंच पर इलाहाबाद के युवा कलाकार जलज व कबीर ने अपनी गायिकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों कलाकारों ने जुगलबंदी में सांसों की माला पे सिमरुं मैं पिया का नाम, याद पिया की आई व अंखियां उड़ी जैसे सूफी गीतों की प्रस्तुति की।

उप्र संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित शिखा खरे ने अपने सानिध्य ग्रुप के आठ कलाकारों के साथ कथक की मनमोहक प्रस्तुति की। उसके बाद कृष्ण की रासलीला व रासलीला से लेकर होली की फाल्गुनी बयार को कलात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया। झारखंड के चंदन महतो व साथी कलाकारों ने भांगड़ा व गिद्दा लोक नृत्य की प्रस्तुति से समां बांधा। इलाहाबाद की बीना सिंह ने ढेढि़या की प्रस्तुति की। केन्द्र के निदेशक इंद्रजीत ग्रोवर ने कलाकारों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

Posted By: Inextlive