टूरिस्ट वीजा पर आये थे धार्मिक गतिविधियों में लिप्त पाये गये

लॉक डाउन के दौरान करेली एरिया की मस्जिद में कर लिया कोरेंटाइन

prayagraj@inext.co.in

इंडोनेशिया ही नहीं थाइलैंड से भी आए नौ लोग प्रयागराज में मौजूद हैं। टूरिस्ट वीजा पर इंडिया में आने वाले ये लोग भी जमाती हैं और धार्मिक गतिविधियों में इनवाल्व हैं। इन लोगों ने इंडोनेशियाई युवकों की तरह नहीं किया। उन्होंने एलआईयू को इसकी सूचना दे दी थी। फिलहाल ये सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इनका मेडिकल चेकअप भी हो चुका है। गुरुवार को इनके खिलाफ करेली थाना में फॉरेनर्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पुलिस ने इन सभी को शरण देने वाले को भी टारगेट किया है। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हेल्थ चेकअॅप में मिले स्वस्थ

एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव के अनुसार प्रयागराज में मॉजूद थाईलैंड के नौ नागरिकों को खोजना नहीं पड़ा। ये सभी धर्म के प्रचार प्रसार के मकसद से ही यहां आये थे। इन लोगों ने इंडिया में आने के लिए टूरिस्ट वीजा लिया था। इन सभी ने लॉक डाउन होने के बाद सेल्फ कोरेंटाइन कर लिया था। इसकी सूचना उन्होंने एलआईयू को दे दी थी। इसके चलते मंगलवार को इन सभी का हेल्थ चेकअॅप कराया गया। इसमें सभी दुरुस्त पाये गये हैं। अफसर ने बताया कि टूरिस्ट बीजा पर आकर धर्म का प्रचार करना कानून का उल्लंघन है। इसी के चलते इनके इन सभी के खिलाफ 14 फॉरेनर्स एक्ट के तहत और उन्हें शरण देने वाले के खिलाफ 14 सी फॉरेनर्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

थाईलैंड से आये नौ लोगों के खिलाफ करेली थाने में फॉरेनर्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। ये सभी टूरिस्ट वीजा पर यहां आने के बाद भी धार्मिक गतिविधियों में लिप्त थे।

बृजेश कुमार श्रीवास्तव

एसपी, सिटी

Posted By: Inextlive