आपसे कोई ये कहे कि एक लड़की प्रेग्‍नेंट है और उसके पेट में पल रहा बच्‍चा किसी इंसान का नहीं बल्कि भगवान का है। हो सकता आप यह सुनकर शॉक्‍ड हो जाएं लेकिन इन दिनों अमेरिका की एक लड़की यही दावा कर रही है। उसने एक रिएलिटी शो के दौरान भी इस बाद दावा किया है कि वह जल्‍द ही जीसस के बच्‍चे को जन्‍म देने वाली है।

इंसान का बच्चा नहीं
अमेरिका के जाने-माने टीवी शो डॉ फिल में हाल ही में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर शो में आई 19 साल की हेली का कहना है कि वह 9 महीने की प्रेग्नेंट है। उसके पेट में पल रहा बच्चा किसी इंसान का नहीं बल्कि जीसस का है। उसे एक रात हुई अपनी प्रेग्नेंसी का भी पूरा अहसास है। हेली का कहना है कि एक रात को जब वह सो रही थी तभी उसे ऐसा लगा कि उसके पेट में किसी ने तेजी से लात मारी। इस दौरान उसकी नींद खुल गई और उसने अपने पेट को छूकर देखा। उसे अपनी नाभि के नीचे बच्चे के सिर होने का अहसास हुआ। जिससे उसे पूरा भरोसा हो गया है कि वह भगवान के बच्चे की मां बनने वाली है। उसका वजन भी प्रेग्नेंसी के मुताबिक बढ़ रहा है।

 


प्रेग्नेंट ही नही
वहीं इस संबंध में हेली के घरवाले साफ इंकार कर रहे हैं। खुद हेली की मां क्रिस्टी का कहना है कि उनकी बेटी झूठ बोल रही है। यह बात डॉक्टरी जांच में भी सामने आ चुकी है। वह प्रेग्नेंट ही नही है। ऐसे में लोग उसकी बातों पर बिल्कुल यकीन न करें।  डॉक्टरों का भी कहना है कि उसे गैस की शिकायत है। जिसकी वजह से उसका पेट उभरा है और गैस के गोले की वजह से आंतो में दर्द होता है। उसके शरीर में प्रेग्नेंसी जैसे कोई लक्षण भी नहीं हैं। डॉक्टरों का यह भी कहना है कि उस लड़की को समझाया भी जा चुका है लेकिन वह मानने को तैयार नही है।

यहां भी करें क्लिक: सांप कुछ इस तरह से करते हैं सुसाइड...

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra