पीएनबी बैंक से हजारों करोड़ का कर्ज लेकर फरार चल रहे हीरा कारोबारी नीरव मोदी के बारे में एक आैर चौकानें वाला मामला सामने आया है। एक कनाडियार्इ शख्स को बेची गर्इ नकली हीरों की अंगूठी की वजह से उसकी प्रेमिका उसे छोड़कर चली गर्इ। यहां पढें पूरा मामला...

कानपुर। कनाडियाई मूल के शख्स पॉल अल्फांसो ने नीरव मोदी पर आरोप लगाया है कि नीरव मोदी ने उसे 2 लाख डॉलर (लगभग 1.5 करोड़ रुपये) में  नकली हीरे की दो अंगूठियां बेचीं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक पॉल अल्फांसो की 2012 में बेवर्ली हिल्स होटल के शताब्दी समारोह में नीरव मोदी से मुलाकात हुई थी। उस समय पॉल एक पेमेंट प्राॅसेसिंग कंपनी में चीफ एग्क्यूटिव थे। वहीं नीरव ने उन्हें बताया कि वह एक हीरा कारोबारी हैं। वहीं कुछ महीने बाद ही ये दोनों दोबारा मालिबु में मिले और एक साथ डिनर किया। इस दौरान नीरव मोदी पॉल अल्फांसो के साथ एक बड़े भाई जैसा बिहेवियर कर रहे थे। इस पर अल्फांसो ने उनकी तारीफ की।
प्रेमिका के लिए हीरे की अंगूठी बनवाई
इनकी दोस्ती काफी गहरी हो गई। इस दौरान पॉल अल्फांसो नीरव मोदी के इंडिया में घोटलाें की जानकारी नहीं थी और इसी साल अप्रैल में नीरव से कहा कि वह मंगेतर के लिए दो हीरे की अंगूठियां खरीदना चाहते हैं। उनका बजट 100,000 अमेरिकी डॉलर तक है। इस पर नीरव ने कहा कि वह उनसे ही अगूंठियां खरीद सकते हैं। ऐसे में पॉल अल्फांसो की रजामंदी मिलने के बाद नीरव ने उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया कि उनके यहां अंगूठियां दुनिया की बेशकीमती अंगूठियों में से एक हैं। खास बात यह है कि वो एकदम असली हीरा होगा और वह सर्टिफिकेट भी देंगे। इसके बाद नीरव ने उन्हें  पहली अंगूठी 3.2-कैरेट की करीब एक लाख बीस हजार डॉलर की दी।
असली हीरे की अंगूठी होने का था दावा
पॉल अल्फांसो की प्रेमिका ने दूसरी अंगूठी की इच्छा जताई तो नीरव ने फिर एक खूबसूरत सी अगूंठी दी। नीरव की ओर से अल्फांसो को दी गई दूसरी अंगूठी 2.5 कैरेट हीरे की थी। इसकी कीमत करीब  80 हजार डॉलर बताई थी। पॉल अल्फांसो ने इसके बाद अपने हाॅन्गकाॅन्ग खाते से दोनों अंगूठियों का पेमेंट किया। पॉल अल्फांसो को ये दोनों अंगूठियां जून में मिली थीं।  कुछ समय बाद हीरों की अंगूठियों के असली होने के सर्टिफिकेट मिलना था। पॉल अल्फांसो काफी खुश थे। दोनों अंगूठियां बेहद खूबसूरत थीं। उसके बाद पॉल अल्फांसो ने उन दोनों अंगूठियों के साथ ही अपने प्रेमिका को प्रपोज किया। खास बात तो यह है कि प्रेमिका ने भी हां कर दी।

प्रेमिका ने बताया कि नकली हैं अंगूठियां

हालांकि पॉल अल्फांसो और उनकी प्रेमिका दोनों ही चाहते थे कि उन्हें हीरे की अगूंठियों का बीमा कराना चाहते थे लेकिन इसके लिए सर्टिफिकेट की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने नीरव मोदी को कई मेल भेजे कि उन्हें सर्टिफिकेट दे दें। इस पर मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके प्रमाणपत्र रास्ते में हैं उन्हें बहुत जल्द मिल जाएंगे। वहीं अगस्त में पॉल अल्फांसो उनकी प्रेमिका ने बताया कि ये असली हीरे की नहीं बल्कि नकली हीरे की है। उसने इनकी जांच कराई है। इस पर वह हैरान हो गए क्योंकि उन्होंने इसके लिए करीब  200,000 अमेरिकी डॉलर खर्च किए थे। वहीं उनके पास कोई रास्ता भी नहीं था कि वह नीरव से इस पर बात कर सकें।

मंगेतर ने भी उससे ब्रेकअप कर लिया

इसके बाद उन्हें नीरव मोदी के दिवालिया कंपनियों और बैंक कर्ज के बारे में जानकारी हुई तो और बड़ा झटका लगा। वहीं धोखे की जानकारी होने के कुछ समय बाद ही उसकी मंगेतर ने भी उससे ब्रेकअप कर लिया। उसका कहना है कि वह उसे बहुत स्मार्ट लड़का समझती थी लेकिन उसने इतना बड़ा घोटाला कर दिया।  बिना किसी प्रमाण और हकीकत जानें 200,000 अमेरिकी डॉलर का लेन-देन कैसे कर दिया। उसके बाद से पॉल अल्फांसो डिप्रेशन में चले गए और 13 अगस्त को नीरव मोदी को गुस्से में ईमेल लिखा कि आपको अंदाजा भी नहीं होगा कि आपने मुझे और मेरी एक्स फियांसे को कितना दर्द दिया। आपने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया है। वहीं हाल ही में पॉल ने नीरव के खिलाफ कैलिफोर्निया कोर्ट में 4.2 लाख डॉलर का मुकदमा दर्ज कराया है। इसकी सुनवाई अगले साल जनवरी में होगी।

नीरव मोदी होंगे गिरफ्तार, सूरत की अदालत में जारी हुआ वारंट

नीरव मोदी ने दिया झटका तो PNB ने पकड़ी गांधीगिरी की राह, डिफाल्टरों के घर पोस्टर बैनर लेकर धरना

Posted By: Shweta Mishra