RANCHI: सामलौंग स्थित आरसी मिशन का निर्मला चर्च म्फ् साल का हो गया। इसकी स्थापना क्9भ्ख् में फादर गॉड एफ म्यूस(एसजे)ने की थी। रांची-टाटा रोड पर होने के कारण हर आने-जाने वालों की नजर एक बार इस चर्च पर पड़ ही जाती है। बाहर से यह भवन खास निर्माण कला का अहसास कराता है। वहीं, अंदर जाने पर स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना देखने को मिलता है। चर्च में लगभग तीन हजार विश्वासियों के बैठने की व्यवस्था है। दीवारों पर फ्8 खिड़कियां और उतने ही रोशनदान भी हैं। चर्च का एंट्रेंस पश्चिम की तरफ से है। वेदी के ऊपरी भाग की दाहिनी ओर लुर्द की माता मरियम और बाईं ओर यीशु की प्रतिमा स्थापित है। प्रारंभिक दौर में एक छोटे से कमरे में यहां लोग सामूहिक प्रार्थना करते थे। बाद में चर्च का निर्माण हुआ।

चल रहे पांच स्कूल

रांची महाधर्मप्रांत के अंतर्गत सामलौंग पल्ली के इस चर्च से पांच स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। धर्मबहनों की ओर से कार्मेल स्कूल, आसीसी धर्म समाज की ओर से असीसी स्कूल, संत अन्ना धर्म समाज की ओर से संत जोसेफ मिडिल व हाई स्कूल तथा डायसिसन फादरों की ओर से संत फ्रांसिस स्कूल का संचालन हो रहा है। फादर गॉड एफ म्यूस इस चर्च के पहले पल्ली पुरोहित थे। निर्माण काल से साल क्9म्क् तक उन्होंने पल्लीवासियों को नैतिक और धार्मिक कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया। फादर थियोडोर टोप्पो इस चर्च के वर्तमान में पेरिस प्रीस्ट हैं।

निर्मला चर्च में अब तक के पेरिस प्रीस्ट

नाम कार्यकाल

फादर गॉड एफ म्यूस क्9भ्ख्-म्क्

फादर चा‌र्ल्स डुर्ट क्9म्क्-म्8

फादर भारवारकन(एसजे) क्9म्8-7ख्

फादर जांगे(एसजे) क्97ख्-7फ्

फादर अलेक्जेंडर बेक (क्97फ्-7भ्)

फादर हेनरी डीमेस्टर क्97भ्-89

फादर जॉर्ज स्विजन क्989-97

फादर जोसेफ मिंज क्997

फादर जॉर्ज स्विजन क्997-ख्000

फादर आनंद भेंगरा ख्000-ख्0क्फ्

फादर मैक्सिमुस टोप्पो ख्0क्फ्-ख्0क्ब्

फादर थियोडोर टोप्पो जून ख्0क्ब् से अब तक

कहते हैं मसीही विश्वासी

क्रिसमस की तैयारी चल रही है। एडवेंट में हम प्रभु के आगमन की तैयारी कर रहे हैं। शांति, नम्रता और भाईचारे का पैगाम ले कर यीशु मसीह इस दुनिया में आए थे। उन्हीं की याद में हम क्रिसमस मनाते हैं।

सुषमा लकड़ा

एडवेंट में ज्यादा से ज्यादा परोपकार और भलाई के काम किए जा रहे हैं। हम अपने घर, परिवार और हृदय में यीशु को उतारने के लिए दीन-दुखियों की सेवा कर रहे हैं। ऐसा करने से हमें आनंद और खुशी की प्राप्ति होती है।

फादर स्वर्ण

क्रिसमस प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। यह हम तमाम मसीहियों के लिए खुशी का दिन है। मैं इस दिन खूब शॉपिंग करती हूं। गिफ्ट मिलते हैं और हमलोग भी काफी लोगों को गिफ्ट देते हैं।

अमिता सोरेंग

Posted By: Inextlive