भाजपा से अलग होने के बाद बुधवार को नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले नीतीश ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।


पटना (आईएएनएस)। भाजपा से अलग होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल और अन्य विपक्षी दलों के साथ एक नए महागठबंधन की घोषणा करने के बाद नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के राजेंद्र मंडपम में संपन्न हुआ। यहां दोनों नेताओं ने शपथ ली। बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। नीतीश कुमार ने भी तेजस्वी यादव को गर्मजोशी से बधाई दी।मैं मुख्यमंत्री नही बनना चाहता था
शपथ लेने के लिए राजभवन जाने से पहले नीतीश कुमार ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद से फोन पर बात की। शपथ ग्रहण समारोह में तेजस्वी यादव के साथ उनकी पत्नी राजश्री यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव मौजूद रहें। शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद मैं बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था। हमारी पार्टी को भाजपा के साथ जाने का नुकसान हुआ। पिछले दो महीनों में स्थिति और खराब हुई है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद राबड़ी देवी ने कहा कि नई सरकार राज्य और देश के निर्माण के लिए फायदेमंद होगी।आम लोगो के हित में काम करेगीपिछले राजद कार्यकाल के दौरान की गई गलतियों के बारे में पूछे जाने पर राबड़ी देवी ने कहा कि वह पार्टी आम लोगों के हित में अच्छा काम करेगी। राबड़ी देवी ने कहा कि भगवान के आशीर्वाद और जिस तरह से मीडिया ने अतीत में इन सभी चीजों को पेश किया, हम सत्ता में आए। हम बिहार के प्रत्येक व्यक्ति, मीडियाकर्मियों और सभी को धन्यवाद देते हैं। तेज प्रताप यादव ने भी कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार युवाओं के लिए काम करेगी। बता दें कि नीतीश कुमार मार्च 2000, नवंबर 2005, नवंबर 2010, फरवरी 2015, नवंबर 2015, जुलाई 2017, नवंबर 2020 और 10 अगस्त 2022 में बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके हैं । तेजस्वी यादव ने नवंबर 2015 में और अब 10 अगस्त 2022 को बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

Posted By: Kanpur Desk