RANCHI: वार्ड ब्7 स्थित हिनू शुक्ला कॉलोनी के लोग बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं। टूटी-फूटी सड़क, बजबजाती नालियां और लाइट के अभाव में कॉलोनी के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। साफ-सफाई की महज खानापूर्ति और सप्लाई पानी नहीं आने की समस्याओं से लोग त्रस्त हैं। अधिकतर कच्ची नालियां हैं, वहीं जो पक्की नालियां हैं, वो भी टूट चुकी हैं। जाम पड़ी हुई हैं। आलम यह है कि नाली का गंदा पानी रोड पर बह रहा है। उसी गंदे पानी से होकर लोग आने-जाने को मजबूर हैं। लेकिन, न पार्षद को कोई मतलब है और न ही रांची नगर निगम को।

चोरी-छिनतई की बढ़ी आशंका

कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट की स्थिति भी बहुत बुरी है। चारों ओर अंधेरा पसरा रहता है। इस कारण कुत्तों का आतंक भी बढ़ गया है। वहीं, चोरी-छिनतई की भी आशंका हमेशा बनी रहती है। सात-आठ वर्ष पुरानी सड़क टूट चुकी है। लेकिन, इसकी रिपेयरिंग कराने को लेकर जिम्मेवार लापरवाह बने हुए हैं।

क्या कहते हैं पार्षद

हर हफ्ते सफाई तो होती है। इसमें लोगों को भी सहयोग करना चाहिए। पूरे इलाके के लिए एक ट्रैक्टर है, उसी से कूड़ा-कचरा भी उठवाते हैं। रोड व नाली का बजट आ गया है। जल्द ही वार्ड में ब्00 एलईडी बल्ब भी लगने वाले हैं।

अजित उरांव, पार्षद, वार्ड ब्7

क्कद्गश्रश्चद्यद्ग ष्श्रठ्ठठ्ठद्गष्ह्ल

रोड व नाली की समस्या है। टूटी-फूटी सड़क है। इस कारण हमलोगों का तो आना-जाना भी मुश्किल हो गया है।

शंभू सिंह

सफाई ठीक से नहीं हो रही है। पूरा कचरा वैसे ही पड़ा रहता है। रोड में लाइट भी नहीं है। अंधेरे में आना-जाना मुश्किल हो गया है। चोरी-छिनतई की आशंका बनी रहती है।

गोपाल पोद्दार

रोड नहीं है। नालियां बजबजा रही हैं। नाली का पानी रोड पर बह रहा है। कोई देखने वाला नहीं है।

संजय कुमार सिंह

नाली को लेकर बड़ी दिक्कत है। इस इलाके में नगर निगम वाले भी नहीं आते हैं। रोड और नाली की सफाई नहीं के बराबर हो रही है। सप्लाई पानी को लेकर भी परेशानी है।

हरेन्द्र कुमार

टूटी-फूटी और ऊबड़-खाबड़ सड़क होने से एक्सीडेंट की आशंका बनी रहती है। नालियां ढकी हुई नहीं है। मोड़ पर तो आए दिन गाडि़यां नाली में गिर रही हैं।

पी सिंह

पानी के लिए बहुत दिक्कत हो रही है। सप्लाई पानी का कोई भरोसा नहीं रहता है। रोड को बने हुए तो लगता है कि जमाना हो गया। बहुत परेशानियां हैं।

वकील साव

Posted By: Inextlive