आप ने बहुत सी शादियां देखी होंगी। कोई घोड़ी पर चड़ कर आता है तो कई कार से आता है। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिये लोग दूल्‍हन लेने के लिये हेलीकाप्‍टर से जाते हैं। हम आप को आज एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दूल्‍हा अपनी शादी को यादगार बनाने के लिये शेर की सवारी कर के आया। आप भी सुन कर चौंक गये ना कुछ ऐसा ही हमारे साथ भी हुआ था।


पाकिस्तान में हुई अनोखी शादीघटना पडोसी मुल्क पाकिस्तान के मुल्तान शहर की है। जहां दूल्हा अपनी शादी में शेर पर बैठकर आया। अरे जरा ठहरिये जनाब इतनी जल्दी भी क्या है सोचने की। इससे पहले आप कुछ और सोचें हम बता दें कि शेर पिंजरे में बंद था। दूल्हा पिंजरे के ऊपर बैठा हुआ था। दूल्हे का नाम शेख इरफान और उसके पिता का नाम शेख हशमत है। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड जमा हो गई। दूल्हे की धांसू एंट्री को देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए।दूल्हे का कहना है कि शेर पर बैठकर अपनी शादी में एंट्री करना मेरा सपना था जो मेरे पिता ने आज पूरा कर दिया।शेर नहीं पिंजरे पर बैठ कर आया दूल्हा
दूल्हे शेख इरफान ने शादी समारोह में पहुंचने के लिए इस अनोखी अदा से सबका ध्यान खींच लिया। बाद में यह शादी मीडिया की सुर्खियां भी बन गई। शेख इरफान की शादी बिल्कुल शाही अंदाज से हुई। इस शादी में लगभग 15 हजार मेहमान मौजूद थे। दूल्हे ने काले रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। उसकी बरात में बरातियों ने नोट भी उड़ाए। स्थानीय लोग भी बराती बनकर शादी में उमड़ पड़े। दूल्हे को लडक़ी वालों की तरफ से लगभग 5 करोड़ का दहेज दिया गया। जिसमें 3 दर्जन सोने की अंगूठियां हैं। दूल्हे के भाइयों के लिए बाइक और दूल्हे के लिए कार शामिल है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra