RANCHI: मरूभूमि की पृष्ठभूमि से जुड़ी सरफरोश फिल्म तो आपने देखी ही होगी। इसमें जोधपुर जिले के एक गांव का पात्र था मिर्ची सेठ, जो जोधपुरी मिर्च की आड़ में अवैध हथियारों व कारतूस का धंधा करता था। ठीक इसी तरह राज्य के विभिन्न जिलों से झारखंड पुलिस लगातार अवैध हथियार व कारतूस बरामद कर रही है। लेकिन, तबाही के इन सामानों की सप्लाई करने वाले सौदागरों तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है। यानी झारखंड का मिर्ची सेठ कौन है? यह पुलिस को पता नहीं है। जबकि हाल ही में फ्0 से भी अधिक अवैध पिस्तौल और सौ से अधिक कारतूस बरामद पुलिस ने बरामद किया है। इससे साबित होता है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग सटे पाकुड़ के रास्ते बांगलादेश से अवैध हथियारों की तस्करी हो रही है। यह संकेत बॉर्डर पार से अवैध हथियारों की तस्करी व अंतरराष्ट्रीय ताकतों के सक्रिय जाल की ओर ही इशारा करते हैं।

पुलिस के लिए चुनौती

हैरान कर देनेवाली बात यह है कि राज्य के ख्ख् जिलों में पदस्थापित थानों की पुलिस कभी न कभी अवैध हथियारों सहित आरोपी भी पकड़ी। मतलब हर थाना पुलिस यह जांच कर रही है कि अवैध हथियार कहां से आ रहे हैं। इतनी बड़ी जांचकर्ताओं की फौज के बावजूद आज तक सप्लायर के पकड़े जाने की बात तो दूर नाम तक पता नहीं चल पाया है। कुछ में नाम भी आए तो वह पुलिस की पकड़ से दूर हो गए। यह झारखंड पुलिस में अपने आप में एक बड़ा सवाल है।

क्। चक्रधरपुर में बरामद हुआ जखीरा

एक दिन पूर्व चक्रधरपुर में पकड़े गए पीएलएफआई सदस्य पटेल हेंब्रम और अमर सिंह मुंडू की निशानदेही पर जिला पुलिस और सीआरपीएफ म्0 बटालियन के जवानों को टेबो थाना के कारू गांव से क्ख् बंदूक, फ्फ्0 जिंदा गोली, हथियार मरम्मत के औजार, विस्फोटक आदि बरामद हुए थे। चक्रधरपुर थाना परिसर में जिला पुलिस कप्तान डॉ। एस माइकल राज ने बताया था कि बरामद गोली पुणे की एम्यूनेशन फैक्ट्री में फरवरी ख्0क्म् में बनी थी।

ख्। बस से सप्लाई हो रही गोली

रांची पुलिस ने जमुई से रांची आनेवाली गोविंद बस से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया था। सूचना पर ओरमांझी थाना को अलर्ट किया गया और जब बस में चेकिंग की गई तो भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया। दो अपराधी भी गिरफ्तार किए गए। दोनों ने पुलिस को बताया कि कारतूस पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य विवेक गोप तक पहुंचना था।

फ्। डोरंडा में धराए आ‌र्म्स सप्लायर

रांची पुलिस ने डोरंडा थाना क्षेत्र से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनलोगों के पास से एक पिस्टल, म् गोली व लूटे गए 8000 रुपए भी बरामद किया था।

Posted By: Inextlive