- करियर बनाने के चक्कर में सूना पड़ा घर का आंगन

- कम होती फर्टिलिटी पावर ने बढ़ाई न्यूली वेडेड कपल्स की प्रॉब्लम

- डॉक्टर्स के पास लगी पेशेंट्स की लाइन, कंसीव न कर पाने की बढीं शिकायतें

GORAKHPUR : कोमल (काल्पनिक नाम) एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। करीब फ्0 साल की उम्र में पिछले साल उसकी शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी। वो और उसका पति, दोनों खुश थे और फैमिली प्लान कर रहे थे। लेकिन शादी के एक साल बाद भी कोमल कंसीव नहीं कर सकी है। इस कपल ने सिटी के कई डॉक्टर्स से इस बारे में कंसल्ट किया, उन्हें बताया गया कि देर से शादी करने के कारण उनकी प्रजनन क्षमता बहुत कम हो गई है। इस वजह से अभी तक वो मां बनने की खुशी से महरूम है। ये दर्द सिर्फ कोमल या उसके पति का नहीं है, सिटी में ऐसे कपल्स की संख्या बढ़ती जा रही है, जो करियर बनाने के सपने की वजह से लेट शादी करने का खामियाजा भुगत रहे हैं।

में काफी धूमधाम से हुई। घराती और बारातियों के मेहनबाजी में पिंकी के पैरेंट्स ने लाखों रुपए पानी की तरह बहाए, लेकिन आज पिंकी अपनी लाइफ से खुश नहीं है। क्योंकि उसके आंगन में किलकारियां नहीं गुंज रही हैं, ससुराल से लगाए मायके वाले सभी बस उपर वाले से किलकारियों की गुंज के लिए उपर वाले से प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं पिंकी ने सिटी के सभी डाक्टर्स, सोखा और देवी देवताओं की पूजाएं कर ली, लेकिन आज भी वह अपने जिंदगी में काफी मायूस हैं।

आखिर क्यों नहीं कर पाते कंसीव

एक्सप‌र्ट्स की मानें तो बीतें सालों में करियर बनाने के चक्कर में देर से शादी करने और फिर लेट फैमिली प्लान करने का कल्चर तेजी से बढ़ा है। लोग शादी और फैमिली प्लानिंग करने से पहले पढ़ाई और करियर के बारे में सोचने लगते हैं। जबकि डॉक्टर्स की मानें तो मेल और फीमेल, दोनों में ही उम्र बढ़ने के साथ प्रजनन क्षमता कम होती जाती है। सिटी की एक गाइकॉनोलॉजिस्ट की मानें तो ख्भ् वर्ष की उम्र के आसपास प्रजनन क्षमता सबसे ज्यादा होती है। महिलाओं में फ्0 और पुरुषों में ब्0 की उम्र के बाद प्रजनन क्षमता घटने लगती है। क्योंकि उम्र ज्यादा होने पर महिलाओं में नली का संक्रमण, फाइब्रॉयड ट्यूमर और एंडोमेट्रियोसिस गर्भधारण न कर पाने की मुख्य वजहे हैं।

काम का बोझ करें कम, टेंशन से रहें दूर

कपल्स अगर फ्0 साल की उम्र के बाद नॉर्मली कंसीव नहीं कर पा रहे हैं, तो काम का बोझ कम करें। प्रॉयरिटीज तय करें, तभी फैमिली प्लानिंग में अच्छे नतीजे आ सकते हैं। डॉक्टर्स की मानें तो किसी सामान्य लेडी को तनाव के चलते कंसीव करने में परेशानी होती है, इसलिए तनाव नहीं लेना चाहिए।

लें पूरी जानकारी और कराएं चेकअप

अगर किसी भी वजह से कंसीव करने में दिक्कत आ रही हो तो किसी अच्छे गाइकॉनोलॉजिस्ट को दिखाएं और चेकअप कराएं। थॉयरायड, हार्मोन इंबैलेंस की जांच जरूर कराएं। कई केसेज में जेनेटिक काउंसिलिंग की सलाह भी दी जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि ये जाना जा सके कि बच्चे को किसी प्रकार का जेनेटिक रिस्क तो नहीं है। हार्मोन के असंतुलित होने से भी कंसीव करने में प्रॉब्लम आ सकती है, लेकिन समय से इलाज कराने पर प्रॉब्लम से बचा जा सकता है।

फ्0 के बाद भी हो सकती हैं प्रेग्नेंट

अगर कुछ बातों को ख्याल रखें तो महिलाएं फ्0 के बाद भी प्रेग्नेंट हो सकती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी लाइफस्टाइल में चेंज लाना होगा। एक्सप‌र्ट्स के मुताबिक प्रजनन संबंधी दिक्कतों से बचने के लिए

- सुबह और शाम एक्सरसाइज

- वेट पर कंट्रोल

- पौष्टिक तत्वों का सेवन

- टेंशन से रहें दूर

- उम्र के तीसरे या चौथे दशक में पहुंच चुकी महिलाओं को व्यायाम और खान-पान का खास ख्याल रखना होगा।

आजकल करियर बनाने के चक्कर में महिलाओं यह समस्या बढ़ी है। ज्यादातर केसेज में देखा जाता है कि फ्0 साल की उम्र के बाद महिलाओं में प्रजनन क्षमता तेजी के साथ कम होने लगती है। इसलिए गर्भधारण में दिक्कत आती है। इसलिए प्लांड प्रेगनेंसी की प्लानिंग करें, लेकिन लेट न करें।

डॉ। सुरहिता करीम, गाइकॉनोलॉजिस्ट

महिलाओं में फैमिली प्लानिंग को लेकर सोच बदली है। यही वजह है कि महिलाओं में गर्भधारण न होने के मामले बढ़े हैं। न्यू कपल को ऐसा नहीं करना चाहिए, फ्0 साल से पहले फैमिली प्लानिंग करने से आसानी होती है।

प्रो। डॉ। रीना श्रीवास्तव, एचओडी, गाइकॉनोलॉजिस्ट, बीआरडी मेडिकल कॉलेज

Posted By: Inextlive