गुरुत्‍वाकर्षण नियम के बारे में तो सभी जानते होंगे और इसपर विश्‍वास भी करते होंगे। अब ऐसे में अगर आपको कोई बता दें ऐसे भारी पत्‍थर के बारे में जिसपर ये गुरुत्‍वाकर्षण का नियम लागू ही नहीं होता। वैसे सोचिए नहीं। ऐसा पत्‍थर है। सैकड़ों सालों से ये पत्‍थर हवा में है। नहीं यकीन आता तो देखिए कहां दिखेगा ये अद्भुत नजारा।


ऐसा है ये चमत्कारी पत्थर बता दें कि 24 मार्च को हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह का 805वां साल शुरू हो गया है। इस मौके पर देश-दुनिया से  लोग यहां आकर जुटेंगे। भारी भीड़ के बीच यहां कई दर्शनीय स्थल सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनते हैं। इन्हीं में से एक है ये चमत्कारी पत्थर। वो पत्थर जो इतने सैकड़ों सालों से हवा में ही लटका हुआ है। जमीन पर नहीं टिका। पढ़ें इसे भी : यहां किराए पर मां-बाप मिलते हैंहवा में लटका है ये पत्थर


विश्वास कर पाएंगे आप। अजमेर शरीफ दरगाह तारागढ़ पहाड़ी की तलहटी में मौजूद है ये पत्थर। वैसे बता दें कि अजमेर की इस दरगाह को मुस्लिम लोगों के अलावा हिंदू भी मानते हैं। यहीं मौजूद है जमीन से 2 इंच ऊपर उठा हुआ ये पत्थर। आप खुद देख सकते हैं कि ये पत्थर न तो हवा में किसी सपोर्ट से लटका है और न ही तो नीचे से किसी भी एक तिनके पर टिका है। इसके बावजूद अपनी जगह पर स्थिर है। पढ़ें इसे भी : करोड़ों रुपये तो ये ऐसे गिनती हैं जैसे कोई मशीन, इनकी स्टाइल देखकर आप न चौंक जाएं तो कहनाa>

वैज्ञानिक भी लगे हैं खोज में न तो ये अपनी जगह से कहीं हिलता है और न ही नीचे की ओर गिरता है। वो भी कुछ सेकेंड या मिनट नहीं। सालों से ये पत्थर जैसे के तैसे अपनी जगह पर टिका है। ये पत्थर यहां के लोगों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं है। सिर्फ यही नहीं दुनिया भर के वैज्ञानिक इस पत्थर के हवा में टिके होने का राज जानना चाहते हैं। फिर भी कोई राज हाथ नहीं लगा। पढ़ें इसे भी : दुनिया की 10 अजब-गजब औरतें, जिन्हें आप कहेंगे एलियनप्रचलित है ऐसी कहानी यहां के लोगों के बीच इस पत्थर को लेकर एक पुरानी कहानी काफी प्रचलित है। लोग बताते हैं कि ये पत्थर किसी शख्स के ऊपर गिरने वाला था। उस शख्स ने ख्वाजा साहब को याद किया। इतने में ख्वाजा साहब ने नीचे आते-आते इस पत्थर को हवा में ही रोक दिया। लोगों का मानना है कि तब से ये पत्थर हवा में ही रुका हुआ है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma