RANCHI: भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से हजारों पैसेंजर हर दिन दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, बेंगलुरु के लिए उड़ान भरते हैं। लेकिन अगर जल्दबाजी में या किसी कारण से पैसेंजर ब्रेकफ ास्ट या लंच करके घर से नहीं निकलता है तो उनको एयरपोर्ट पर 2 घंटे इंतजार करने के बाद भी ना तो ब्रेकफ ास्ट मिल पाएगा ना ही लंच। क्योंकि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाउंज में जो रेस्टोरेंट था, वो बंद हो चुका है। उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। इस कारण पैसेंजर को प्रॉपर फूड भी यहां अवेलेबल नहीं है। एयरपोर्ट पर टी, कॉफी स्टॉल तो हैं लेकिन प्रॉपर खाने की चीजें उपलब्ध नहीं हैं। मालूम हो कि यहां पटना, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंग्लुरु के लिए 27 फ्लाइट चलती हैं। हजारों पैसेंजर्स का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद बेसिक फैसिलिटीज नदारद है।

पैसेंजर्स को भारी परेशानी

रांची के इकलौते एयरपोर्ट पर दो महत्वपूर्ण सुविधाएं बंद हैं। एक तो यहां रेस्टोरेंट बंद हो गया है। वहीं कई महीने से चल रही प्रीपेड टैक्सी सेवा भी इन दिनों बंद हो चुकी है। इस कारण पैसेंजर को कैब बुक करके आने-जाने के अलावा और कोई उपाय नहीं है। प्रीपेड टैक्सी होने से पैसेंजर को अपने मन मुताबिक गाड़ी और सुविधा दोनों मिल जाती थी। अब पैसेंजर को मजबूरी में ऑनलाइन कैब गाड़ी बुक करना पड़ रहा है।

सिर्फ टी, कॉफी व स्नैक्स के स्टॉल

एयरपोर्ट लाउंज में टी, कॉफी के स्टॉल व स्नैक्स के सहारे ही लोगों को 2 घंटे इंतजार करना पड़ता है। क्योंकि फ्लाइट में जाने के लिए उनको 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होता है और वह अगर प्रॉपर खाना चाहते हैं तो उनको इंतजार ही करना पड़ता है।

कैब का ज्यादा किराया

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुरुआत में प्रीपेड टैक्सी काउंटर भी उपलब्ध था। यहां पर लोग अपने डेस्टिनेशन से उतरने के बाद पहुंचते थे। टैक्सी वाले से बात करते थे अपने अनुसार उनसे रेट तय करते थे जिस गाड़ी की उनको डिमांड होती वो बुक करके जाते थे। लेकिन अब प्रीपेड टैक्सी बंद होने के बाद लोगों को जो ऑनलाइन कैब बुक करने वाली कंपनियां है उनके माध्यम से ही गाडि़यां बुक करनी पड़ती है। इससे पैसेंजर को ज्यादा किराया देना पड़ रहा है।

वर्जन

एयरपोर्ट में जो रेस्टोरेंट था, उसका कांट्रैक्ट खत्म हो गया है, इसलिए बंद है। वहीं, प्रीपेड टैक्सी के लिए ऑपरेटर खुद वहां से हट गए हैं। लेकिन दोनों सेवाओं को जल्द शुरू किया जाएगा। इसका टेंडर भी जारी कर दिया गया है।

विनोद कुमार शर्मा, डायरेक्टर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची

Posted By: Inextlive