कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए तंज कसा है कि जुलाई आ गई है वैक्सीन नहीं आई। राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने जवाब देते हुए कहा कि अहंकार और अज्ञानता के वायरस का कोई टीका नहीं है। कांग्रेस को नेतृत्व में बदलाव के बारे में सोचना चाहिए।


नई दिल्ली (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि अहंकार और अज्ञानता के वायरस का कोई टीका नहीं है। कांग्रेस नेता के ट्वीट का हवाला देते हुए डाॅक्टर हर्षवर्धन ने कहा, कल ही, मैंने जुलाई महीने के लिए टीके की उपलब्धता पर तथ्य रखे। राहुल गांधी जी की समस्या क्या है? क्या वह नहीं पढ़ते है? क्या वह नहीं समझते? अहंकार और अज्ञानता के वायरस का कोई टीका नहीं है !! कांग्रेस को नेतृत्व में बदलाव के बारे में सोचना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि ''जुलाई आ गई, वैक्सीन नहीं आई। टीके कहां हैं।12 करोड़ खुराक की आपूर्ति


वर्तमान कोविड टीकाकरण अभियान पर टिप्पणी करने के लिए विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा था कि राज्यों को अपने टीकाकरण अभियान की बेहतर योजना बनाने की आवश्यकता है। जुलाई के लिए कोविड-19 वैक्सीन आपूर्ति के बारे में राज्यों को पहले ही सूचित कर दिया गया है। यह जानकारी 15 दिन पहले राज्यों के साथ साझा की गई थी, साथ ही कुल 12 करोड़ खुराक की दिनवार आपूर्ति के बारे में विवरण दिया गया था, जिसे जुलाई में उपलब्ध कराया जाएगा।

निजी अस्पताल की आपूर्ति होगीइसके साथ ही यह भी बताया गया था कि निजी अस्पताल की आपूर्ति इससे अलग होगी। विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने आगे कहा, "अगर इन नेताओं को इन तथ्यों की जानकारी है और अभी भी इस तरह के बयान दे रहे हैं, तो मैं इसे सबसे दुर्भाग्यपूर्ण मानता हूं। यदि वे नहीं जानते हैं, तो उन्हें शासन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके साथ हम एक बार फिर से राज्य के सभी नेताओं से अनुरोध करेंगे कि वे योजना बनाने में अधिक ऊर्जा खर्च करें न कि दहशत फैलाने में।

Posted By: Shweta Mishra