मंदिरों में भगवान निवास करते हैं। मंदिर की पौढियों पर बैठना शुभ माना जाता है। मंदिर आने वाले हर भक्‍त के संकट को भगवान हर लेते हैं पर एक ऐसा मंदिर भी है जहां अर्शीवाद नहीं मौत मिलती है। आपने कई मंदिरों के बारे में सुना होगा। लेकीन कुछ मंदिर ऐसे हैं जो एक अनसुलझे रहस्य की तरह है। इस मंदिर न तो कोई इंसान जाता है और नही कोई जानवर। कहतें है की इस मंदिर में सूर्यास्त बाद जो भी गया वो कभी ज़िन्दा लौट के नही आ सका। आलम कुछ ऐसा है की इस मंदिर आज से नही सैकड़ो सालों से कोई भी नही गया और आखिर क्या है मंदिर में ऐसा।


उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित है मंदिरउत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसा मंदिर है जो सदियों से बंद पड़ा हुआ है। लोगों में इस मंदिर को लेकर ऐसा डर है। कोई कभी हिम्मत तक नही करता है की वो इस मंदिर की ओर अपनी नजर उठा कर देख भी सके। कहतें हैं की इस मंदिर में जो इंसान रात के समय रुका उसकी मौत निश्चित हो जाती है। गांव के लोगो का कहना है की उनकी तीन पीढियों ने इस मंदिर की तरफ कभी देखा नही है। वैसे मंदिर के निर्माण की अगर बात करें तो इसका निर्माण 5वी सदी में किया गया था। उस समय भारत में चन्द्रगुप्त मौर्य का सामराज्य स्थापित था। ईंटो के इस मंदिर में लगी है भगवान विष्णु की मूर्ति
कहा जाता है की इस मंदिर में भगवान विष्णु के वामन अवतार की मूर्ति है। यहां पर प्रचलित कहानियों के अनुसार किसी जामने में इस मंदिर के चारो तरफ विशाल और घना जंगल हुआ करता था। उस वक्त कुछ बंजारों की नजर इस मंदिर पर पड़ी और उन्होंने यहां पर रात रुकने का फैसला किया और दुसरे दिन उनका पूरा परिवार मौत की आगोश में समा चूका था। उस वक्त से लेकर आज तक इस मंदिर में फिर कोई नही गया। फिलहाल मंदिर की देख-रेख अब पुरातत्त्व विभाग के अधीन है। इसे ईंटो का मंदिर भी कहा जाता है।

Posted By: Prabha Punj Mishra