नल में जल नहीं
आई कनसर्न
- शहर में खराब पड़े हुए हैं 1500 हैंडपंप - छह माह से ठेकेदारों का नहीं हुआ है पेमेंट - गर्मी की अधिकता के बावजूद नहीं है निगम गंभीर मेरठ। गर्मी अपने पर पूरे जोर पर है। लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। पर नगर निगम को इससे कोई मतलब नहीं है। अब देखिए ना शहर में 1500 हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। जिनको ठीक करने के लिए अभी नगर निगम ने कोई योजना नहीं बनाई है। छह माह से नहीं हुआ पेमेंट उधर इस काम में इसीलिए भी देरी हो रही है क्योंकि छह माह से रिबोर करने वाले ठेकेदारों का पेमेंट नहीं हुआ है। जिसके कारण ठेकेदारों ने काम करना ही बंद कर दिया है। उधर नगर निगम ने दोबारा से टेंडर करने की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया है। ---- 10,000 हैंडपंप लगे हैं नगर निगम की सीमा में8500 हैंडपंप ऐसे हैं, जो काम कर रहे हैं
1500 हैंडपंप कई महीनों से हैं खराब --- हैंडपंप ठीक कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू की जा रही है। जल्द ही टेंडर करके इन्हें ठीक कराने का काम शुरू कर दिया जाएगा। -सुनील सिंघल अधिशासी अभियंता, जलकल विभाग नगर निगमजल निगम के पास पहले हैंडपंप को रिबोर कराने के लिए पैसा आता था। लेकिन शासन स्तर से अब पैसा आना बंद हो गया है। यदि शासन स्तर से फिर से पैसा मिल जाता है। तो हैंडपंप रिबोर करा दिए जाएंगे।
-आरपी सिंह एई जल निगम