छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: मानगो की जलापूर्ति व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। शुक्रवार को आजाद नगर रोड नंबर दो के करीब वाल्व खराब होने की वजह से तकरीबन 15 हजार घरों को दो दिन से पानी नहीं मिल रहा है। शनिवार को आजादनगर के लोगों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के गांधी मैदान के बगल स्थित कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद वाल्व दुरुस्त किया गया। आजाद नगर में 15 हजार घरों में जलापूर्ति का कनेक्शन है। ये घर सरकारी जलापूर्ति पर ही निर्भर हैं। शुक्रवार को वाल्व खराब होने के बाद लोगों ने इसकी शिकायत की थी, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। शनिवार को हंगामे के बाद ही वाल्व ठीक किया गया।

फाल्ट के चलते परेशानी

पंप हाउस की मोटर ठीक हो जाने के बाद भी मानगो में जलापूर्ति की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। शनिवार को भी मानगो के लोगों को 15 मिनट ही पानी मिला। मानगो में जलापूर्ति व्यवस्था हफ्ता भर से पटरी से उतरी हुई है। जल प्लांट के पंप हाउस की दो में से एक मोटर जलने से ट्रीटमेंट प्लांट में ज्यादा पानी नहीं चढ़ पा रहा था। इस वजह से 15 मिनट ही जलापूर्ति हो पाती थी। ये मोटर गुरुवार को बन सकी। इसके बाद भी जलापूर्ति हो सकी। शनिवार को भी मानगो में दिन भर में 15 मिनट की ही जलापूर्ति की गई। मानगो के शंकोसाई रोड नंबर एक, जवाहर नगर, झारखंड कॉलोनी, कुमरुम बस्ती, उलीडीह आदि इलाके में जलापूर्ति की स्थिति बदतर है।

Posted By: Inextlive