हर साल की तरह इस बार भी एकेडमिक कल्‍चरल और साइंटिफिक क्षेत्र के नोबेल पुरस्‍कार विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। यह नोबेल प्राइज साल में एक बार दिया जाता है जिसका आयोजन दिसंबर महीने में होता है। यह इंटरनेशनल अवार्ड स्‍वीडन और नार्वे कमेटी द्वारा दिया जाता है। तो आइए जानें 2015 के नोबेल विजेताओं के बारे में....


(2) Nobel Prize in Chemistry :- 2015 का केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज तीन लोगों को दिया जा रहा है। थॉमस लिंडल, पॉल मोडरिक और अजीज सेंकर को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इन्होनें डीएनए रिपेयर को लेकर एक मैकेनिस्टिक तैयार किया है।(4) Nobel Prize in Literature :- बेलारूस की लेखिका स्वेतलाना एलेक्सीविच को इस साल का साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। उन्हें उनकी कृतियों में पूर्व सोवियत संघ में लोगों की जिंदगी के वर्णन को लेकर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया। साहित्य का नोबेल पुरस्कार पाने वाली वह 14वीं महिला हैं।
(6) Nobel Prize in Economic Sciences :- स्कॉटलैंड के एंगस डीटोन को इस साल का इकोनॉमिक साइंस नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है। एंगस को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उपभोग, गरीबी व कल्याण के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के एवज में दिया गया है। पहली बार एंगस अपनी उपभोक्ता मांग पर बनाए गए मॉडल 'आलमोस्ट आइडियल डिमांड सिस्टम' के माध्यम से चर्चा में आए थे। इस मॉडल को इन्होंने जॉन मुलर के साथ मिलकर तैयार किया था।inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari