नोएडा में रेस लगा रही BMW ने 4 को रौंदा, चालक तमंचा दिखाकर फरार
अस्पताल में भर्ती जानकारी के मुताबिक नोएडा में एडोब चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने आज दोपहार दो बाइक सवारों को रौंद दिया। इसके अलावा दो और लोगों को भी रौंद दिया। कार की स्पीड इतनी तेजी थी कि वह इन चारों को रौंदते हुए एक मकान की दीवार से टकरा गई। इसके बाद वहां घटना स्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया था। जिनमें दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमे बाइक पर सवार मुरादाबाद निवासी गुलफाम और रामपुर निवासी अनवर ज्यादा घायल हैं। एसी बनाकर अपने घर लौट रहे थे। वहीं प्रेम कुमार और जोगेंदर नाम के युवक भी घायल हुए है।मालिक का पता
वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों से पूछतांछ कर रही है। पुलिस ने कार को भी हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा चालक व कार के मालिक का नाम आदि पता कर रही है। सबसे खास बात तो यह है कि जब वहां मौजूद भीड़ ने उस हादसे को अंजाम देने वाले चालक को पकड़ने के लिए घेरा तो उसने तमंचा निकाल लिया। जिसके बाद भीड़ खुद ब खुद किनारे हो गई। इसके बाद वह चालक भाग। वहीं घटनास्थल के आस पास के लोगों का कहना है कि दो कारों के बीच में रेस लगी थी। जिसके चलते ये हादसा हुआ।
inextlive from India News Desk