चुनाव अधिकारियों ने वितरित किए वोटर कार्ड

669 सदस्यों का सदस्यता सूची में नाम हुआ जारी

Meerut। संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव नजदीक आते ही व्यापार संघ की तैयारियों जोरों से शुरु हो गई हैं। इस क्रम में सोमवार को जिमखाना मैदान के सामने स्थित अपार चैंबर में चुनाव कार्यालय शुरु किया गया। व्यापार संघ के तीन सदस्यों को चुनाव अधिकारी नियुक्ति कर वोटर लिस्ट तैयार करने से लिए वोटर कार्ड समेत चुनाव संबंधित सभी काम करने की जिम्मेदारी दी गई है।

शुरु हुआ चुनाव कार्य

सोमवार को अपार चैंबर स्थित कार्यालय का उदघाटन व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। चुनाव के कार्य की देखरेख के लिए महेश सिंघल, गिरीश अग्रवाल और मनोज अग्रवाल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनकी निगरानी में सोमवार से सदस्यता सूची का काम शुरु हो गया। जिन सदस्यों का सूची में नाम शामिल हो गया है उनको सोमवार से ही वोटर कार्ड जारी करने का भी काम शुरु कर दिया गया।

669 का जमा हुआ शुल्क

संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव में करीब 669 सदस्यों ने सदस्यता शुल्क जमा कर सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वहीं कुल 696 सदस्यों से अभी 27 सदस्यों का शुल्क आना बाकी है। इसके बाद सदस्यता सूची जारी की जाएगी। 1 सदस्य का फीस दो बार जमा हो चुकी है। व्यापार संघ चुनाव के विभिन्न पदों के लिए 5 दिसंबर को नामांकन प्रक्रिया शुरु की जाएगी। इसमें व्यापार संघ पैनल समेत अन्य दलों से पैनल व सिंगल प्रत्याशी अपना नामांकन करेंगे। 6 दिसंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया की जाएगी।

चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हो चुका है। चुनाव अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई। किसको किस पद पर नामांकित किया जाएगा, यह 5 दिसंबर को नामांकन प्रक्रिया शुरु होने के बाद स्पष्ट होगा।

नवीन गुप्ता, अध्यक्ष व्यापार संघ

Posted By: Inextlive