Nora Fatehi comment on Bollywood Marriages: हालही में नोरा ने बॉलीवुड की शादियों पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में लोग सिर्फ और सिर्फ पैसे और फेम पाने के लिए शादी करते हैं...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Nora Fatehi comment on Bollywood: रिसेंटली एक्ट्रेस नोरा फतेही, रणवीर अल्लाहबादिया के साथ उनके पॉडकास्ट में जुड़ने पहुंची थीं। वहां पर नोरा ने बॉलीवुड की शादियों पर अपने विचार रखते हुए जमकर तंज कसे। उनके मुताबिक, इंडस्ट्री में लोग सिर्फ और सिर्फ पैसे और फेम पाने के लिए शादी करते हैं। आपस में इन लोगों में कोई सच्चा प्यार नहीं होता है। उन्होंने आगे कहा कि, ये लोग केवल अपने मकसद और अपनी जरूरतों के लिए एक-दूसरे के साथ रहते हैं और बहुत कैलकुलेटिव होते हैं।