डेस्टिनेशन नार्थ ईस्ट-2019 में आए पूर्वोत्तर के लोगों ने दैनिक जागरण आई नेक्स्ट से कही दिल की बात

-चार दिनी फेस्टिवल का हुआ समापन, बनारस के लोगों ने खूब किया पसंद

आईआईटी बीएचयू के टेक्निकल ग्राउंड पर चल रहे चार दिवसीय डेस्टिनेशन नार्थ ईस्ट-2019 का मंगलवार को समापन हो गया। इसमें केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय शामिल हुए। भारत सरकार की ओर से आयोजित इस फेस्टिवल में बड़ी संख्या में शहर के लोग पहुंचे। फेस्टिवल में पहुंचे लोगों ने नार्थ ईस्ट स्टेट के प्रोडक्टस और कल्चर को खूब पसंद किया। वाराणसी में पहली बार देश के आठ राज्यों के कल्चर और प्रोडक्टस को पब्लिक तक ले जाने के लिए एग्जिबिशन आर्गनाइज किया गया। नार्थ स्टेट से आए कलाकारों ने दैनिक जागरण आई नेक्स्ट से बातचीत में अपने दिल के दर्द को बयां किया। कहा कि उन्हें इस बात का मलाल हमेशा रहता है कि अपने देश के ही लोग उनको विदेशियों की तरह देखते है। देश के अन्य हिस्सों में जाने पर उनसे पूछते हैं कि क्या आप चीन और जापान के हैं। लोगों को बताना पड़ता है कि हम इसी देश के नागरिक है।

फोक डांस ने किया मंत्रमुग्ध

डेस्टिनेशन नार्थ ईस्ट-2019 के अंतिम दिन पूर्वोत्तर के आठों स्टेट से आए कलाकारों ने कल्चरल प्रोग्राम का प्रेजेंटेशन किया। इसके अलावा अंतिम दिन मणिपुर और अरुणांचल प्रदेश से आए कलाकारों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति भी की।

पीटॉक-

मै मणिपुर की रहने वाली हूं। यहां पर असम राइफल्स के कैंप के साथ आई हूं। पूर्वोत्तर के लोगों को देश के अन्य हिस्सों में चीन,जापान और कोरिया का समझा जाता है। ऐसे फेस्टिवल से पूर्वोत्तर के लोगों को देश के मुख्य धारा से जुड़ने और अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा।

मेजर रोशनी,असम राइफल्स

मै यहां पर त्रिपुरा से अपनी फलों के प्रोडक्ट्स को लेकर आई थी। यहंा पर हमारे सारे प्रोडक्ट्स को खूब पसंद किया गया। इस ईवेंट में बड़ा अच्छा लगा। ऐसे इवेंट से पूर्वोत्तर राज्यों के कल्चर के बारे में देश के अन्य राज्यों के रहने वाले लोगों को जानकारी मिलती है।

भारती, अगरतल्ला त्रिपुरा

हमलोग असम के प्रोडक्ट्स लेकर यहां पर आए थे। हमारे लगभग सभी प्रोडक्ट्स यहां पर लोगों ने परचेज किया। ऐसे इवेंट से देश के लोगों को पूर्वोत्तर राज्यों के बारे में जानकारी मिलती है।

शंकर,गुवाहाटी असम

Posted By: Inextlive