उत्तर कोरिया ने अपनी जल सीमा में घुसे मछली पकड़ने वाले एक रूसी जहाज को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही उसके चालक दल को भी हिरासत में लिया है। प्योंगयांग में रूसी दूतावास ने इस बात की पुष्टि की है।


सिओल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने अपनी जल सीमा में घुसे मछली पकड़ने वाले एक रूसी जहाज को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही उसके चालक दल को भी हिरासत में ले लिया है। बुधवार को प्योंगयांग में रूसी दूतावास ने इस बात की पुष्टि की है। रूसी जहाज को 17 जुलाई को जब्त किया गया था और उसपर 15 रूसी नागरिक और दो दक्षिण कोरियाई नागरिक पर सवार थे। हिरासत में लिए गए सभी क्रू सदस्यों को उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर स्थित वॉनसन शहर के एक होटल में रखा गया है और वहीं पर उनके जहाज को भी ले जाय गया है। रूसी दूतावास ने जब्त किये गए जहाज का नाम 'जियांगहेलिन -8' बताया है और जहाज रूस के नेवेल्स्क में स्थित 'नॉर्थईस्ट फिशरी' कंपनी की है।किम जोंग ने नई पनडुब्बी का किया निरीक्षण, बैलिस्टिक मिसाइलों की मारक क्षमता बढ़ाने के दिए संकेत


उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी, कहा दोनों के सैन्य अभ्यास से बिगड़ सकती है परमाणु पर बातसभी क्रू सदस्य स्वस्थ

अपने बयान में, दूतावास ने कहा कि उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि नाव को उत्तर कोरिया में प्रवेश नियमों का उल्लंघन करने के लिए जब्त किया गया है। रूसी कांसुलर अधिकारियों ने सोमवार को क्रू के सभी सदस्यों से मुलाकात की और बताया कि वे स्वस्थ हैं। दूतावास ने कहा कि वह उत्तर कोरियाई अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं और जल्द से जल्द सभी को रिहा कराने के लिए सभी जरुरी कदम उठा रहे हैं। बता दें कि रूस और उत्तर कोरिया के संबंध कई साल से काफी अच्छे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने इस अप्रैल में मुलाकात की थी।

Posted By: Mukul Kumar