पूर्वोत्तर राज्यों को अभी भारी बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है। माैसम विभाग में आज भी असम समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की आशंका जताई है। बाढ़ की वजह से असम का इन दिनों बुरा हाल है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में अगले 72 घंटे तक हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे। यहां देखें अन्य राज्यों का हाल...


नई दिल्ली (एएनआई)। देश में इन दिनों कई राज्याें में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से पूर्वोत्तर के कई राज्यों का बुरा हाल है। यहां कई राज्य बारिश की चपेट में हैं। वहीं भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक बुधवार काे भी असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश होने के आसार हैं। आईएमडी ने कहा, बिहार, झारखंड, गैंगटिक पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछार होने की संभावना है। वहीं दक्षिण-पश्चिम में और पश्चिम-मध्य अरब सागर से सटे इलाकों में तेज हवाएं चलने के आसार है। हवाओं की रफ्तार यहां 50-60 किमी प्रति घंटे होने की संभावना है।दिल्ली में अगले 72 घंटे तक हल्की बारिश के साथ छाए रहेंगे बादल


आईएमडी के वैज्ञानिकों का कहना है कि लक्षद्वीप क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के साथ-साथ केरल तट और पूर्वी-मध्य अरब सागर और कर्नाटक तट से पर मछुआरों को न जाने की सलाह दी जाती है। वह अगले कुछ घंटों तक यहां बिल्कुल भी पव्रेश न करें। वहीं उत्तर भारत में दिल्ली में 25 जुलाई तक हल्की बारिश के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।राजधानी में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के बीच आ जाएगा।

मानसून की बारिश से पूर्वोत्तर राज्य असम का इन दिनों है बुरा हालबता दें कि मानसून की बारिश से भारत का पूर्वोत्तर राज्य असम इन दिनों भारी बाढ़ की चपेट में है। इसकी वजह से अब तक लगभग 24 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर है, जिसमें ब्रह्मपुत्र सहित अधिकांश नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। ढ़ते जल स्तर ने कुल 2,254 गांवों को प्रभावित किया है। असम सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए जिलों में 276 राहत शिविर और 192 राहत वितरण केंद्र स्थापित किए हैं।

Posted By: Shweta Mishra