- मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी से पांच करोड़ का लूटा था सोना

- वंडर सिटी में पांच थानों की पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Meerut : मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी से लूटा गया पांच करोड़ का सोना आखिर कहां चला गया? इसका किसी पुलिस अधिकारी के पास जवाब नहीं है। जबकि पुलिस ने पांच करोड़ के सोने की तलाश में गुरुवार देर रात तक वंडर सिटी कालोनी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन पुलिस को कामयाबी हासिल नहीं हुई। हालांकि पुलिस ने लूट करने वाले दोनों बाप बेटे की शिनाख्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि अभी इंवेस्टीगेशन चल रही है। दोनों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

वांडर सिटी से गायब सोना

पांच करोड़ के सोने की आखिरी लोकेशन परतापुर बाईपास स्थित वंडर सिटी में मिली थी। इसके बाद उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई थी। पुलिस ने वंडर सिटी के बीस से ज्यादा मकानों, नालों, खेत, जमीन आदि खंगाल डाले। लेकिन पुलिस को सोना बरामद नहीं हो सका। घटना की जांच कर रहे सीओ सिविल लाइन रामअर्ज का कहना है कि आरोपियों के करीब पहुंच गए है, जल्द ही उन्हें दबोचा जाएगा।

क्या था मामला

गुरुवार शाम साढ़े छह बजे बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर व कर्मचारियों को गन प्वाइंट में लेकर साढ़े पंद्रह किलो सोना लूट लिया था। कंपनी के बैग में जीपीएस लगा होने के कारण बदमाशों की आखिरी लोकेशन वंडर सिटी में मिली थी। पुलिस की जांच में सामने आया था था कि कंकरखेड़ा थाने के हिस्ट्रीशीटर धूम सिंह व उसके बेटे भगत सिंह ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।

Posted By: Inextlive