दुनिया में चुनिंदा ऐसे राजनेता है जिन्‍हें तीन या उससे ज्‍यादा बार सत्‍ता में चुना गया है। बतौर राजनीतिज्ञ यह एक बड़ी कामयाबी है। हम आपको आज उन नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो तीन बार से ज्‍यादा देश की सत्‍ता संभाल चुके हैं।

शिंजो आबे
जापान में एक बार फिर शिंजो आबे को प्रधानमंत्री पद के लिये चुना गया है। 2007 में पहली बार उन्हें जापान के प्रधानमंत्री के तौर पर चुना गया था। वो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें 2007, 2012, 2014 और अब 2017 में चौथी बार प्रधानमंत्री चुना गया है। जापान की जनता उन्हें अमेरिका के रोनाल्ड रीगन की तरह देखती है। शिंजो पिछले 10 सालों से सत्ता में हैं।

व्लादीमीर पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने पांच बार देश के प्रमुख पदों पर कार्य भार संभाला है। दो बार वे रूस के प्रधानमंत्री और तीन बार राष्ट्रपति के रूप में पद पर आसीन रहे। राष्ट्रपति के रूप में उनका पहला कार्यकाल साल 2000 से 2004 तक रहा। उन्होंने 7 मई 2000 को पहली बार राष्ट्रपति का कार्यालय संभाला था। उनका दूसरा कार्यकाल साल 2004 से 2008 तक रहा था। पुतिन सन् 2004 में 71 प्रतिशत मतों के साथ दोबारा राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुए थे। राष्ट्रपति के रूप में उनका तीसरा कार्यकाल साल 2012 से अब तक चल रहा है। 4 मार्च 2012 को उन्होंने 63.6% मतों के साथ राष्ट्रपति पद का चुनाव पहले ही दौर में जीत लिया था।

 

International News inextlive from World News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra