अभी पूरी दुनिया पेरिस के आतंकी हमलों की दहशत से उबर भी नहीं पायी थी कि मंगलवार रात नाजीरिया के ओला में एक सब्जी बाजार के भीड़ भरे इलाके में हुए धमाके से लोग दहल गए हैं। हादसे 30 से ज्यादा लोगों की मौत की खबरें आ रही हैं।


आतंकी संगठन बोको हराम पर शक उत्तरी-पूर्वी नाइजीरिया के योला में मंगलवार की रात हुए जबरदस्त बम धमाके में 32 लोगों की मौत हो गई। जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हैं। रेड क्रॉस और राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी (नेमा) ने बताया कि ये धमाका भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ है। पता चला है कि भीड़ वाले एक सब्जी  मार्केट से गुजरती हुई एक लॉरी में बम धमाका हुआ। हालाकि अभी तक किसी संगठन ने इस बम धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन धमाके के तरीके से इसके पीछे क्रूर आतंकी संगठन बोको हराम के होने की आशंका जाहिर की जा रही है। स्थाकनीय सूत्रों की माने तो धमाके की जगह पर तत्काल मेडिकल सेवा उपलब्ध करवाई गई और मौके पर आठ के करीब एंबुलेंस फौरन पहुंच गयी बतायी जा रही हैं। सालों से बोको हराम प्रभावित इलाका बना हुआ है नाइजीरिया
वैसे भी नाजिरिया बोको हराम से सबसे ज्यारदा प्रभावित इलाका है। पिछले छह सालों में इस संगठन ने नाजीरिया के उत्तर पूर्वी इलाके में ऐसे कई हमले कर हजारों लोगों की हत्या की है। बताया जाता है कि मई में राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने सत्ता संभालने के बाद बोको हराम के खात्मे की कोशिश शुरू कर दी थी जिसके बाद से इस आतंकी संगठन ने बीते 7 महीनों में 1000 से अधिक लोगों की हत्या कर दी है। गौरतलब है कि इसी साल अक्टूबर में योला में एक नवनिर्मित मस्जिद में हुए बम धमाके में 55 लोगों की जान चली गई थी। जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।पेरिस में बीते शुक्रवार को हुआ था आतंकी हमला विशेष बात ये है कि नाइजीरिया में ये धमाके बीते शुक्रवार पेरिस में हुए आतंकी हमले के कुछ ही दिन बाद हुए हैं।  पेरिस हमलों में करीब 150 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 300 लोग अभी भी घायल बताए जा रहे हैं। इन हमलों का दायित्व आतंकी संगठन आईएस ने लिया था। जिसके बाद से पूरा विश्व समुदाय आतंकवाद के खिलाफ लड़ने को उठ खड़ा हुआ है। इस बीच फ्रांस की सेना ने रूस के साथ सीरिया में आईएस के गढ़ रक्का शहर पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं।

inextlive from World News Desk

Posted By: Molly Seth