जेल टूरिज्‍म का नाम सुना है कभी आपने। नहीं तो अब जल्‍द सुनेंगे। कारण है कि धीरे-धीरे जेल पर्यटन दुनिया भर में एक ट्रेंड का रूप ले चुका है। आपके जैसे कई लोग हैं जो पर्यटन के तौर पर जानना चाहते हैं कि आखिर जेल दिखती कैसी है। यहां अंदर व्‍यवस्‍थाएं कैसी होती हैं। कैदी यहां कैसे रहते हैं और इनकी जिंदगी यहां केसे कटती है। इन्‍हीं सब बातों को ध्‍यान में रखते हुए भारत में भी अब जेल पर्यटन की शुरुआत होने वाली है। इसके तहत सबसे पहले आपका ये जानना जरूरी होगा कि इस तरह से जेल जाने के लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। कैसे आइए जानें।


बन गया ट्रेंड धीरे-धीरे टूरिज्म एक ट्रेंड बनता जा रहा है। इसके साथ ही इस ट्रेंड में अब और भी बहुत कुछ नया जुड़ने वाला है। इसमें नया है जेल टूरिज्म। आपको भी सुनकर ताज्जुब होगा कि जिसका नाम सुनते ही लोग पहले तौबा करते थे, अब उसी जगह पर घूमने के लिए अब लोग खुद पैसे देने को तैयार हैं। आप भी उनमें से एक हो सकते हैं। देश के बाहर का उदाहरण देखें तो दक्षिण अफ्रीका घूम आइए। यहां का रॉबेन आइलैंड। ये वो जेल है जहां नेल्सन मंडेला कैद थे। बड़ी तादाद में लोग यहां घूमने के लिए आते हैं और एक्सपीरियंस करते हैं कि कैसे नेल्सन मंडेला यहां रहे थे। बहुत कुछ है इन जेलों में
सिर्फ यही नहीं इस जेल में स्वतंत्रता सेनानियों की वो चिट्ठियां भी आज तक मौजूद हैं, जिन्हें इन्होंने अपने कैद होने के दौरान अपने परिवारों को भेजा था। इस जेल की बनावट भी बहुत खास है। इसके आर्किटेक्चर ने इसको पेन-ऑप्टिकन डिजाइन में तैयार करवाया था। इसकी खासियत ये है कि जेल के बीचों-बीच खड़ा होने वाला इंसान यहां के किसी भी कोने से आपको नजर आएगा। वैसे जेल को विजिटर्स के लिए खोलने का एक बड़ा फायदा फिल्म मेकर्स को मिलने वाला है। अब वो अपनी फिल्म में दिखाने के लिए असली जेल के लुक को ऑब्जर्व कर सकते हैं। अगला नंबर है इसका इसके बाद दूसरा नंबर आता है अर्थर जेल का। ये वो जेल है जहां पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब को कैद किया गया था। इस बारे में अपर मुख्य सचिव विजय सतबीर सिंह ने बताया है कि जेल पर्यटन पर बहुत जोर-शोर के साथ काम किया जा रहा है। इसके साथ ही एक डिस्कशन जेल म्यूजियम खोलने को लेकर भी चल रहा है। इस म्यूजियम में कैदियों की निजी जिंदगी से जुड़ी चीजों को दिखाया जाएगा। इसके अलावा यहां कैदियों के हाथों बनाई गई चीजों को भी सजाया जाएगा।Weird Newsinextlive fromOdd News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma