बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बिकनी पहने हॉट बेब्‍स को बीच पर पानी में खेलते आपने देखा ही होगा। इसी मामले पर दुनिया के अगल अलग देशों में आपस में जैसे ठन गई है। कहीं महिलाओं को बुर्का पहनकर ही घर से बाहर निकलने की इजाजत है तो दूसरी ओर फ्रांस जैसे उदारवादी देश अपने यहां बुर्का पहनने पर पहले ही रोक लगा चुके हैं। अब फ्रांस अपने यहां इजाद किए गए नए बीच वियर बुरकीनी पर भी रोक लगा रहा है तो इस पर काफी बवाल मचा हुआ है। इसी चिकचिक के बीच चाइना की लड़कियां पहनकर निकली हैं एक अनोखी बिकनी जिसे नाम दिया है 'फेसकिनी'।


बिकनी या बुर्के वाला स्विम सूट न पहनने को लेकर बहस में उलझी सरकार और पब्लिक को किनारे कर चाइना की ये लड़कियां एक अनोखी बिकनी पहनकर बीच पर मजे कर रही हैं। केवल चेहरे को ढकने वाली फेसकिनी तो चाइना में पहले से पॉपुलर है, कारण यहां की लड़कियां अपने गोरेपन को खोना नहीं चाहती। अब फुल बॉडी को कवर करने वाली इस अनोखी फेसकिनी से चाइना की गर्ल्स अपनी गोरी रंगत को पूरी तरह से बचा पाएंगी।

 

 


चाइना के इस अनोखे फेसकिनी कलेक्शन की सबसे खास बात यह है कि इस पर ढेर सारी प्रिंटेड डिजाइनें और फिगर्स बने हुए है। चीन समेत दुनिया के कई दुर्लभ या लुप्त हो रहे जानवरों जैसे पांडा, एलीगेटर्स और साइबेरियन टाइगर से लेकर 10 वन्य जीवों की तस्वीरें इन फेसकिनी पर प्रिंट की गई हैं।


वैसे जिस बुरकीनी पर फ्रांस में हाय तौबा मची हुई है वैसस ही स्विम सूट चाइनीज महिलाएं कई सालों से पहन रही है। चाइनीज डिजायनर झैंग शिफान ने अब इनमें काफी सुधार करके ये अनोखी डिजाइन वाली फुल बॉडी कवर वाली फेसकिनीज बनाई हैं। Image courtesy: dailymail

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra