- केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और सीएम त्रिवेंद्र रावत ने किया लोकार्पण

- केंद्रीय मंत्री बोले रिमोट एरियाज में लोगों को दिए जाएंगे फ्री सेट-टॉप बॉक्स

DEHRADUN: गुरुवार को केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संयुक्त रूप से देहरादून में दूरदर्शन एवं आकाशवाणी केन्द्र का लोकार्पण किया। इस मौके पर नायडू ने कहा कि दूरदर्शन, आकाशवाणी के सहयोग से स्थानीय बोली भाषा और संस्कृति का प्रचार प्रसार तेज होगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि उत्तराखंड के जिन दुर्गम क्षेत्रों में दूरदर्शन की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, वहां सरकार की ओर से लोगों को मुफ्त सेट-टॉप बॉक्स उपलब्ध कराए जाएंगे।

जल्द ही ख्ब् घंटे होगा प्रसारण

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने केंद्र के लोकार्पण के दौरान कहा कि उत्तराखंड की अपनी एक विशिष्ट पहचान है, जिसे आकाशवाणी, दूरदर्शन के माध्यम से देश के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही देहरादून केंद्र से ख्ब् घंटे का प्रसारण शुरू किया जाएगा। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र रावत ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि दूरदर्शन ने अपने कुटुंब में एक ओर राज्य को जोड़ लिया है। दूरदर्शन व आकाशवाणी उत्तराखंड की प्रगति में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उत्तराखण्ड में भी दूरदर्शन पूरे उत्साह से काम करेगा और उत्तराखंड के सुदूर गांवों की खबरों को जन-जन तक पहुंचाएगा। कार्यक्रम में सांसद डॉ। रमेश पोखरियाल निशंक, माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक उमेश शर्मा आदि मौजूद थे।

Posted By: Inextlive