- साफ-सफाई के लिए नगर निगम की अनूठी पहल

- शहरभर के हर घर में नगर निगम बांटेगा डस्टबिन

- नगर निगम ने पूरी की कागजी कार्रवाई

आई स्पेशल

मेरठ। शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने के लिए नगर निगम घर-घर में डस्टबिन बांटेगा। इसके तहत नगर निगम चार लाख डस्टबिन को खरीदेगा। आगामी 5 जून से नगर निगम डस्टबिन वितरण योजना की शुरूआत करेगा। उम्मीद है कि इस योजना से शहरवासियों को गंदगी से निजात मिलेगी। वहीं, घर-घर से जो कूड़ा उठाया जाएगा उसे गावड़ी स्थित प्लांट पर फेंका जाएगा।

- 5 जून से घर-घर में डस्टबिन बांटेगा नगर निगम

- 4 लाख डस्टबिन को खरीदेगा नगर निगम इस योजना के तहत

- 4 लाख डस्टबिन का किया जाएगा शहरभर में वितरण

- 2 लाख घर में शहर में, हर घर में बांटे जाएंगे डस्टबिन

- 2 डस्टबिन बांटे जाएंगे एक घर को कूड़ा डालने के लिए

- 10 दिनों में नगर निगम के पास आ जाएंगे डस्टबिन

वर्जन

डस्टबिन खरीदने की तैयारी चल रही है। 10 दिन में डस्टबिन आ जाएंगे। अगले माह 5 जून से नगर निगम हर घर में डस्टबिन का वितरण करेगा।

डॉ। कुंवर सेन नगर स्वास्थ्य अधिकारी

Posted By: Inextlive