अगर आपको रात के 12 बजे राजस्‍थान के इस शहर में कोई महिला पुलिस गश्‍त करते दिखाई दे तो चौकिएगा नहीं। इसके अलावा उससे कुछ कमेंट करने की कोशिश भी नही करिएगा वरना लेने के देने पड़ जाएंगे। यहां पर हाल ही में राजस्थान की मुख्यमंत्री की मौजूदगी में महिला पुलिस गश्त-दल की शुरुआत हुई है। इसमें शामिल महिलाएं मार्शल आर्ट और बाइक चलाने में एक्‍सपर्ट हैं।


महिलाएं आगे आईंजी हां अब हाल ही में राजस्थान के उदयपुर की कानून व्यवस्था में कुछ नया देखने को मिला है। यहां पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं, छात्राओं और पर्यटकों के साथ छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए यहां की सुरक्षा का जिम्मा महिलाओं ने संभाल लिया है। देश का पहला शहरइसके अलावा इनके पास प्राथमिक उपचार बॉक्स भी होगा। जिससे ये किसी आपातकालीन स्थिति में उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। सभी महिला कर्मी मार्शल आर्ट में परफेक्ट हैं। इस शुरुआत के बाद अब उदयपुर देश का पहला शहर बन गया है जहां महिला पुलिसकर्मी पैट्रोलिंग करती दिखाई दे रही है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra