- अभी तक 38 वार्डो में निगम शुरु कर सका था डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

- शिकायतों की संख्या बढ़ने पर नगर आयुक्त ने दिया आदेश

बरेली : तो अब शहर की सड़कों पर बेतरतीब कूड़े के ढेर नजर नहीं आएंगे। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान को सभी वार्डो में इसी सप्ताह से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू करने का आदेश दिया है।

अभी 38 वार्डो में चल रही है प्रक्रिया

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर होने के बाद पहले चरण में शहर में 38 वार्डो में कलेक्शन प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन अब शहर के सभी 80 वार्डो में यह व्यवस्था लागू की जाएगी।

लंबे समय पर बहाल हुई व्यवस्था

शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर लंबे समय से अधर में लटका हुआ था। बीते दिनों हुई बोर्ड बैठक में यह सफाई का मुद्दा काफी गरमाया जिसके बाद टेंडर जारी कर व्यवस्था बहाल की गई है।

शिकायतों के बाद लिया संज्ञान

38 वार्डो में समय से कूड़ा उठ रहा है ऐसे में अन्य वार्डो के लोग निगम में रोजाना कूड़ा न उठने की शिकायत कर रहे थे। जिसके बाद नगर आयुक्त ने पर्यावरण अभियंता को सभी वार्डो में प्रक्रिया शुरु करने के निर्देश दिए हैं।

वर्जन

अभी तक 38 वार्डो में कूड़ा उठ रहा था, अन्य वार्डो के लोग शिकायत कर रहे हैं जिस कारण इसी सप्ताह से सभी वार्डो में प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त।

Posted By: Inextlive