-स्पाइस जेट एयरलाइंस लाया दिल्ली-बनारस के बीच उड़ान का नया शेड्यूल

-अब बनारस से सुबह दिल्ली जाना और शाम को लौटना होगा आसान

VARANASI : चंद घंटों के काम से दिल्ली जाना पड़े तो काफी वक्त बर्बाद होता है। ट्रेन से गए तो ख्ब् घंटे आने-जाने में गुजर जाता है। एक दिन काम के लिए देना पड़ता है। इतनी लम्बी जर्नी की थकान भी एक-दो दिन रहती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। स्पाइस जेट ने अपने शेड्यूल में फेरबदल किया है। इससे अब सुबह ऐसे वक्त दिल्ली पहुंचा जा सकता है जब ऑफिस आदि खुलते हैं। शाम को वापसी भी तब हो सकती है जब ऑफिस से घर लौटने का वक्त होता है। रिशेड्यूल हुई फ्लाइट के मौके पर एयरलाइंस की ओर से किराए में स्पेशल ऑफर दिया जा रहा है।

सुबह जाओ और शाम को लौटो

स्पाइस जेट के चीफ कामर्शियल ऑफिसर कनेस्वरन अविली के अनुसार एयरलाइंस ने बनारस और दिल्ली के बीच उड़ान का नया शेड्यूल बनाया है। इसके तहत विमान (फ्लाइट संख्या एसजी ख्क्7क्) सुबह म्.ब्भ् बजे नई दिल्ली से उड़कर 8.ख्भ् बजे बनारस पहुंचेगा। बनारस से सुबह 8.भ्0 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ेगा। जो क्0.फ्0 बजे दिल्ली पहुंचेगा। इसी तरह से दिल्ली से एक विमान (फ्लाइट संख्या एसजी ख्क्79) नई दिल्ली से शाम को भ्.फ्0 बजे रवाना होगा। शाम को 7.क्0 बजे बनारस पहुंचेगा। वहीं बनारस से शाम को 7.फ्0 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। नया शेड्यूल एक मार्च से प्रभावी होगा।

ख्,ब्फ्7 रुपये में दिल्ली की उड़ान

नया शेड्यूल लांच करने के मौके पर एयरलाइंस ने रियायती किराये की पेशकश की है। ख्,ब्फ्7 रुपये में दिल्ली-बनारस का सफर किया जा सकता है। यह सीमित अवधि के लिए है। रियायती किराया पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। एयरलाइंस को उम्मीद है कि दिल्ली जाने वाले बनारस के लोग इसका फायदा उठाएंगे। फिलहाल इस रूट पर लोग ट्रेन से सफर करना अधिक पसंद करते हैं। बनारस से चलने वाली कुछ ट्रेन्स सुबह दिल्ली पहुंचती हैं। शाम को दिल्ली से चलकर अगली सुबह बनारस आती हैं। इनमें भारी भीड़ होती है।

Posted By: Inextlive