रेस्टोरेंट व होटलों में झारखंडी वेज व नॉनवेज थाली भी परोसी जाएगी

व‌र्ल्ड टूरिज्म डे पर कल गवर्नर द्रौपदी मुर्मू करेंगी लांच

>RANCHI: गुजराती, राजस्थानी के बाद अब झारखंडी थाली भी आपको रेस्टोरेंट व होटल में परोसी जाएगी। इसे व‌र्ल्ड टूरिज्म डे ख्7 सितंबर को गवर्नर द्रौपदी मुर्मू हरमू स्थित काव्य बैंक्वेट हॉल में लांच करेंगी। मौके पर मुख्य रूप से सीएम रघुवर दास, पर्यटन मंत्री अमर बाउरी भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी पर्यटन सचिव अविनाश कुमार ने दी।

वेज और नॉनवेज थाली रहेगा

पर्यटन सचिव अविनाश कुमार ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के दिन झारखंडी थाली की शुरुआत हो रही है। इसमें वेज और नॉनवेज दोनों थाली शामिल हैं। वेज थाली फ्भ्0 रुपए प्लस टैक्स और नॉनवेज थाली ब्00 रुपए प्लस टैक्स में अवेलेबल होगी।

वेज थाली के आयटम: वेज थाली में सिजनल सलाद, धनिया-लहसून की चटनी, ढुसका, आलू चना करी, कुर्थी दाल, उरद दाल, पूड़ी, लाल साग, उसना चावल, चावल का छिलका, मड़ुए की रोटी मिलेगी।

नॉन वेज थाली के आयटम: नॉनवेज थाली में मटन का झोल, देहाती चिकन, उसना चावल आदि शाि1मल रहेंगे।

तीनपहाड़ में अगलगी

राजमहल थाना क्षेत्र के तीनपहाड़ सब्जी मंडी में गुरुवार की मध्य रात्रि भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग भ्0 दुकानें जलकर राख हो गईं। तीनपहाड़ पुलिस पिकेट के सदस्य तथा स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में लगभग दो बजे रात को दमकल की गाड़ी पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि उस समय तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। इस घटना में लगभग भ्0 लाख रुपए से भी अधिक की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि सब्जी मंडी के दक्षिणी छोर पर आधी रात के बाद लगभग साढ़े बारह बजे अचानक आग लग गई और देखते ही देखते ब्0-भ्0 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। मंडी में सब्जी की दुकान, चावल, किराना, मिठाई, नाश्ता एवं कपड़े की भी दुकानें थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Posted By: Inextlive