स्लग: परिसीमन के बाद वार्ड बदलने से परेशानी, नगर निगम दूर करेगा समस्या

-यूनिक नंबर में मिलेगा एक्सटेंशन कोड

-चल रही है तैयारी, जल्द ही घरों का सर्वे होगा

RANCHI (5 May): राजधानी में हाउस होल्डर्स को अब नया होल्डिंग नंबर मिलेगा। इसमें यूनिक नंबर के साथ एक्सटेंशन कोड भी होगा। इससे पता चल जाएगा कि आपका घर किस वार्ड के अंतर्गत आएगा। लोगों की परेशानी कम करने के लिए रांची नगर निगम तैयारी कर रहा है। इसमें यूनिक होल्डिंग नंबर के आगे वार्ड नंबर जोड़ा जाएगा। ऐसे में लोगों को अपना होल्डिंग टैक्स जमा करने में परेशानी नहीं आएगी। बताते चलें कि परिसीमन निर्धारण के बाद वार्डो की संख्या 55 से घटाकर 53 कर दी गई हैं।

वार्ड बदलने से थ्ाी परेशानी

रांची नगर निगम के अंतर्गत 55 वार्ड थे। परिसीमन के बाद वार्ड को घटाकर 53 कर दिया गया है। वहीं वार्ड का इलाका भी पूरी तरह से बदल गया है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। वहीं उन्हें अपना एड्रेस भी बदलना पड़ा। वार्ड बदलने के बाद लोगों को होल्डिंग नंबर का भी टेंशन सता रहा था।

एक्सटेंशन देने काे होगा सर्वे

यूनिक होल्डिंग नंबर में एक्सटेंशन देने के लिए स्पैरो एजेंसी सर्वे करेगी। इसमें वार्डो का एरिया तय किया जाएगा। इसके बाद होल्डिंग नंबर में वार्ड का नंबर जोड़ने की तैयारी है। इसके अलावा भी कई अन्य ऑप्शंस पर रांची नगर निगम काम कर रहा है।

बॉक्स

डेढ़ लाख हाउस होल्डर्स हैं रांची में

राजधानी में डेढ़ लाख हाउस होल्डर्स हैं। इनमें से कुछ को छोड़कर सभी को यूनिक होल्डिंग नंबर जारी कर दिया गया है। 15 डिजिट के इस होल्डिंग नंबर में हाउस होल्डर्स की पूरी डिटेल मौजूद थी। अब सर्वे के बाद सभी के यूनिक नंबर में कुछ नया ऐड किया जाएगा।

वर्जन

लोगों को होल्डिंग नंबर को लेकर टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। इसके लिए हमलोग काम कर रहे हैं। कुछ आप्शन रखे गए हैं। इसमें यूनिक नंबर के साथ वार्ड का एक्सटेंशन जोड़ा जाएगा। इसके अलावा कुछ ऐड करनी की भी तैयारी है। जल्द ही सबकुछ ठीक होगा और लोगों को अपना टैक्स भरने में परेशानी नहीं होगी।

-डॉ। शांतनु कुमार अग्रहरि, नगर आयुक्त, रांची नगर निगम

Posted By: Inextlive