रविवार को कभी धूप रही तो कभी छाए बादल, हफ्तेभर होंगे सूरज के दर्शन

Meerut। रविवार की सुबह बादल छाए रहे लेकिन दिन में धूप ने शहरवासियों को राहत का अहसास करवाया। हालांकि बीच-बीच में बादलों और धूप के बीच लुकी-छिपी का खेल जारी रहा। हालांकि बीती रात शनिवार को सर्दी के कारण ठिठुरन बढ़ गई थी। मौसम विभाग की मानें तो अब करीब हफ्तेभर सूरज के दर्शन होते रहेंगे।

8 फरवरी तक मौसम सामान्य

मौसम विभाग में रविवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ। ए.एन। सुभाष के अनुसार आने वाले दिनों में रविवार की तरह मौसम सामान्य रहेगा। आठ फरवरी तक लगातार धूप निकलेगी, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Posted By: Inextlive