October 2023 Vrat And Festivals : अक्टूबर के महीने में शारदीय नवरात्रि से लेकर दुर्गाष्टमी व्रत दशहरा जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। यहां पढ़ें अक्टूबर माह के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। October 2023 Vrat And Festivals : अंग्रेजी कैलेंडर का दसवां महीना यानी अक्टूबर व्रत और त्योहारों से भरा पड़ा है। इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार हैं जाे अध्यात्मिक दृष्टिकोण से बेहद खास हैं। इसमें पितृ पक्ष, महालक्ष्मी व्रत, जीवित्पुत्रिका व्रत, नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, शरद पूर्णिमा समेत तमाम व्रत त्योहार शामिल हैं। आइए जानें अक्टूबर महीने के अन्य व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट...

1 अक्टूबर 2023, रविवार
पितृ पक्ष का तीसरा श्राद्ध

2 अक्टूबर 2023,सोमवार
महात्मा गांधी जयंती, संकष्टी चतुर्थी व्रत

4 अक्टूबर 2023, बुधवार
रोहिणी व्रत, छठा श्राद्ध

6 अक्टूबर 2023, शुक्रवार
श्री महालक्ष्मी व्रत समाप्त, जीवित्पुत्रिका व्रत

9 अक्टूबर 2023, सोमवार
एकादशी श्राद्ध

10 अक्टूबर 2023, मंगलवार
मघा श्राद्ध, इंदिरा एकादशी


11 अक्टूबर 2023, बुधवार
प्रदोष व्रत

12 अक्टूबर 2023, गुरुवार
मासिक शिवरात्रि

14 अक्टूबर 2023,शनिवार
सर्वपितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण

15 अक्टूबर 2023, रविवार
शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, महाराजा अग्रसेन जयंती

18 अक्टूबर 2023, बुधवार
तुला संक्रांति, विनायक चतुर्थी

19 अक्टूबर 2023, गुरुवार
उपांग ललिता व्रत

20 अक्टूबर 2023, शुक्रवार
सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी

21 अक्टूबर 2023, शनिवार
सरस्वती पूजन

22 अक्टूबर 2023,रविवार
सरस्वती बलिदान, सरस्वती विसर्जन, श्री दुर्गाष्टमी

23 अक्टूबर 2023, सोमवार
महानवमी, शारदीय नवरात्रि का समापन , बंगाल महानवमी

24 अक्टूबर 2023, मंगलवार
नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी, बुद्ध जयंती

25 अक्तूबर 2023,बुधवार
पापांकुशा एकादशी

26 अक्टूबर 2023, गुरुवार
प्रदोष व्रत, कोजागर पूजा

28 अक्टूबर 2023, शनिवार
शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मिकी जयंती, चंद्रग्रहण, कार्तिक स्नान प्रारंभ, अश्विन पूर्णिमा

29 अक्टूबर 2023, रविवार
कार्तिक मास आरंभ, चंद्र ग्रहण

Posted By: Shweta Mishra