- डीएम, एसएसपी समेत मौके पर पहुंचे अफसरों ने संभाले हालात

- सांसद विधायक आदि ने जाकर लिया जायजा, पूछा हाल

Meerut : कांशीराम आवासीय योजना में आग लगने से पांच बच्चों एवं दो महिलाओं की मौत की खबर मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। उसके बाद नेताओं का भी तांता लग गया। जो भी आया घटना स्थल पर लोगों को सिर्फ सांत्वना ही देता नजर आया।

अधिकारियों का आगमन

मौके पर सूचना मिलते ही एसएसपी सुभाष सिंह बघेल और डीएम पंकज यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से पूरे घटनाक्रम पर बात की। उन्होंने लोगों से ही आग लगने के बारे में जानकारी दी। वहीं लोगों ने डीएम और एसएसपी को फायर ब्रिगेड लेटलतीफी के बारे में बताया। दोनों ही अधिकारियों ने घर में जाकर पूरे माहौल को देखा और उसका जायजा लिया। दोनों ने ही अधिकारियों ने घटना को दुखद बताते हुए पूरे मामले ही जांच कराने की बात कही है। दोनों के जाने के बाद एडीएम सिटी एके दुबे अन्य अधिकारियों के साथ मौजूद रहे।

विधायक से लेकर सांसद तक

प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के बाद नेताओं के आने तांता लग गया। फिर वो सत्ताधारी पार्टी के नेता हों या फिर सांसद। हर पार्टी के नेताओं ने वहां पहुंचकर अपनी पार्टी की ओर से हाजिरी जरूर लगाई। सांसद और क्षेत्र के विधायक ने इस पूरे घटनाक्रम को दुखद बताते हुए जांच की मांग की है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आग कैसे लगी ये जांच का विषय है। इस बात की निष्पक्षता ने जांच कराई जाएगी। वहीं विधायक रविंद्र भड़ाना ने कहा कि हम पहले भी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को यहां होने वाली आपराधिक घटनाओं के बारे में जानकारी दी थी। इनके अलावा एमएलसी सरोजनी अग्रवाल, सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, बसपा जिलाध्यक्ष अश्वनी जाटव आदि कई नेताओं के आने सिलसिला जारी रहा।

वर्जन

पहले उनके परिजनों को सहानुभूति और मद्द की जरुरत है। पहले वो दिए जाने की जरुरत है। उसके बाद सभी बातें जांच का विषय है। उसके बारे में कहना अभी जल्दबाजी होगी।

- राजेंद्र अग्रवाल, सांसद

हम प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को पहले से ही यहां होने वाली इललीगल एक्टीविटी के बारे में कहते आ रहे हैं। वहां के हालात काफी बुरे हैं। जिस पर कहने के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया। अब दुखद घटना हुई है। उसके बाद तो अधिकारियों को चेतने की काफी आवश्यकता है।

- रविंद्र भड़ाना, दक्षिण विधायक

शॉर्ट सर्किट का मामला सामने आ रहा है। लेकिन जैसा कि पब्लिक बता रही है कि अवैध पेट्रोल का भी व्यापार चल रहा है वो जांच का विषय है उसकी जांच कराई जाएगी।

- सरोजनी अग्रवाल, एमएलसी, सपा

ये मकान हमारी गवर्नमेंट में आवंटित हुए थे। जब नई सरकार आई उन्होंने इस पर ध्यान देना बंद कर दिया। अब यहां कोई इललीगल काम हो रहा है तो प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को इस बारे में जांच करनी चाहिए।

- अश्वनी जाटव, जिलाध्यक्ष, बसपा

पूरे घटनाक्रम की निष्पक्षता से जांच की जाएगी। वहां अवैध पेट्रोल का व्यापार जो सुनने में आया है, उसकी भी जांच होगी। इस पर अभी कुछ ज्यादा कहना गलत होगा।

- पंकज यादव, डीएम

Posted By: Inextlive