-एक्यूआई बढ़ने से लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत, स्मॉग के चलते सड़कों पर लोग मास्क लगाकर निकले

-पॉल्यूशन कंट्रोल करने के लिए प्रशासन और बरेलियंस ने जगह-जगह किया पानी का छिड़काव

बरेली: दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने बढ़ते पॉल्यूशन को प्रमुखता से पब्लिश किया तो संडे को कई जगहों पर इसका असर दिखाई दिया। प्रशासन के साथ ही शहर की आम पब्लिक ने भी पॉल्यूशन कम करने में सहयोग किया। फायर डिपार्टमेंट ने पेड़ों पर, नगर निगम ने सड़कों पर और बरेलियंस ने अपने घर के बाहर पानी का छिड़काव किया। साथ ही नगर निगम कई जगहों से डलावघरों सो कूड़ा उठवाया। वहीं पीडब्ल्यूडी ने भी कई जगहों पर निर्माण कार्य रोक दिया। जबकि बीडीए ने न तो निर्माण बंद कराया और खुले में पड़ी सामग्री पर कोई कार्रवाई की। वहीं निग निगम के कुछ कर्मचारियों ने भी जगह-जगह कूड़े को आग के हवाले किया। वहीं देर शाम एक्यूआई 500 प्रति क्यूबिक रिकॉर्ड किया। स्मॉग के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई।

पेड़ों-सड़कों पर छिड़का पानी

बढ़ते पॉल्यूशन को कम करने में संडे को सभी सरकारी अमला एकजुट हो गया। फायर बिग्रेड ने सर्किट हाउस से एएसपी आवास रोड पर पानी का छिड़काव किया गया। वहीं नगर निगम ने दूसरे दिन पटेल चौक से चौकी चौराहा होते हुए गांधी उद्यान तक और सेटेलाइट से पीलीभीत मार्ग पर दो किमी पानी का छिड़काव किया।

ढलावघरों को कराया खाली

नगर निगम ने शहर में कई एरिया में ढलावघरों से कूड़ा उठवा दिया। निगम ने रेलवे जंक्शन से सुभाषनगर मार्ग, एएसपी ऑफिस के बगल में और बिजली घर के सामने के ढलावघर से कूड़ा उठवाया। जिससे लोगों को काफी राहत मिली।

पीडब्ल्यूडी ने कराया काम बंद

पीडब्ल्यूडी ने भी किला-चौपुला मार्ग के मरम्मत कार्य को बंद करा दिया। दो किमी बनने वाले इस सड़क पर मरम्मत कार्य चल रहा था। यह एक्शन पीडब्ल्यूडी ने एक दिन पहले विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बंद किया है। बताते चलें कि तारकोल गर्म करने और सड़क की सफाई से एयर पॉल्यूशन बढ़ रहा था।

बरेलियंस ने भी किया सहयोग

एयर पॉल्यूशन से बचाव करने को बरेलियंस भी आगे आ रहे हैं। लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों के सामने पानी का छिड़काव करा रहे हैं। संडे को सिविल लाइन में कई लोगों ने अपने-अपने घरों और दुकानों के बाहर पानी का छिड़काव किया।

हवाई दिखी बीडीए की सख्ती

बीडीए ने सभी अभियंताओं को एनजीटी के रूल्स का कड़ाई से पालन कराने को कहा था। साथ नियमों के उल्लंघन पर 50 हजार रूपये तक जुर्माना वसूलने को कहा था, लेकिन इसके बाद भी एएसपी ऑफिस के सामने, ईसाइयों की पुलिया, गांधी उद्यान-चौकी चौराहा मार्ग, किला-चौपुला मार्ग और सेटेलाइट-पीलीभीत मार्ग पर जगह-जगह पड़े निर्माण सामग्रियों से धूल उड़ती रही, लेकिन किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जल निगम पर कब लगेगा जुर्माना

जल निगम सिविल लाइन एरिया में सीवर लाइन डालने के लिए सड़क की खोदाई कर रहा है। इससे निकलने वाले मिट्टी को सड़क किनारे कृष्णा नगर कालोनी के सामने मिट्टी को ढेर लगा दिया है, जिससे पूरा दिन धूल उड़ती रही। साथ ही लोग यहां पर कूड़ा भी फेंकने लगे हैं।

खुलेआम जल रहा कूड़ा

कूड़े में आग लगाने वालों से क्रमश: 500, 1000 और तीसरी बार कूड़े जलाने पर 5000 हजार रूपये जुर्माने लगाने की नियम बना था लेकिन इसके बाद भी एएसपी आवास, सीडीओ आवास, आफिसर्स कॉलोनी, अक्षर विहार तालाब के समीप और सेटेलाइट के पास खुलेआम पूरे दिन कूड़ा जलते हुए देखा गया। जबकि कई स्थानों पर दुकानदार कोयला से धुआं उड़ाते दिखाई दिए। वहीं आकांक्षा इंक्लेव फेज वन में कूड़ा जलाने की फोटो और वीडियो प्रभात भारद्वाज ने शेयर की है।

यहां भी सुलगता रहा कूड़ा

बरादरी थाने के सामने सफाई करने के बाद नगर निगम के कर्मचारिसायें ने ने कूड़े में आग लगा दी। वहीं चकमहमूदपुर में रात को किसी ने खाली प्लाट में पड़े कूड़े में आग लगा दी जो पूरे दिन सुलगता रहा। जिसको लोगों ने बाल्टी में पानी लेकर बुझाने का प्रयास किया लेकिन तभी सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आफिसर्स कॉलोनी के सामने दूसरे-तीसरे कूड़े में कोई आग लगा देता है। इससे धुआं भी काफी निकलता है। जिससे काफी परेशानी होती है।

-राजीव कुमार, दुकानदार

सेटेलाइट के आस-पास एयर पॉल्यूशन बढ़ गया है। बावजूद इसके लोग निर्माण सामग्री खुले में छोड़ते हैं। नगर निगम में पानी छिड़काव की कोरमपूर्ति करता है।

तीरथराम, दुकानदार

रूल्स का कड़ाई से पालन कराएंगे

एनजीटी के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसा न करने पर संबंधित अभियंताओं से जवाब तलब किया जाएगा।

-दिव्या मित्तल बीडीए वीसी

टैंकर से सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। सेटेलाइट पर पानी छिड़काव कराने गए टैंकर चालक ने बताया कि खराबी के कारण पानी का छिड़काव नहीं हो पाया था। हालांकि दोपहर बाद फिर से पानी छिड़काव कराया गया।

-तारकेश्वर पांडेय, एई जलकल

कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इसके लिए सफाई नायक जिम्मेदार होंगे। यह मंडे से आपको दिखने लगेगा।

-संजीव प्रधान, नगर स्वास्थ अधिकारी

छह दिनों में ऐसे बढ़ा एक्यूआई

29 अक्टूबर - 450

30 अक्टूबर - 450

31 अक्टूबर - 400

1 अक्टूबर - 450

2 अक्टूबर - 300

3 अक्टूबर - 500

एक्यूआई का मानक

सामान्य - 50-100

मीडियम - 101-200

खराब - 201 - 300

बेहद खराब - 301 - 400

खतरनाक - 401 - 500

Posted By: Inextlive