सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने में जुटा रहा प्रशासन

पूर्व में तैनात रहे पुलिस अधिकारियों को बुलाया गया मेरठ

Meerut। शहर में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद जहां पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया तो वहीं पुराने अधिकारियों को बुलाकर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास किया गया। गौरतलब है कि मेरठ में पूर्व में एसएसपी रहे वर्तमान में पीएसी में कमांडेंट नितिन तिवारी, एसपी ट्रैफिक नोएडा अनिल झा, गाजियाबाद में एसपी देहात व मेरठ के पूर्व एसपी सिटी रणविजय सिंह और वर्तमान में मेरठ के आईजी आलोक सिंह भी 2009 में मेरठ के एसएसपी रहे है। शनिवार को शहर की स्थिति को भांपने के लिए सभी पुलिस अधिकारी मुस्तैद रहे।

पूरी कंट्रोलिंग की जा रही है।

मेरठ में एसएसपी अजय साहनी से पहले एसएसपी नितिन तिवारी रहे है। नितिन तिवारी पूर्व में यहां एएसपी भी रह चुके हैं। शुक्रवार को बवाल के बाद उन्हें शनिवार को बुला लिया गया। अधिकारियों के साथ निकले फ्लैग मार्च में वे मौजूद रहे। कहा जा रहा है कि नितिन तिवारी के यहां कई लोग परिचित भी है, उनसे बातचीत की गई। गाजियाबाद में तैनात रणविजय सिंह मेरठ में कुछ समय पहले एसपी सिटी रहे है। उनका मिजाज काफी फ्रेंडली है, इसलिए उनका भी सहयोग शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए लिया गया है। एसपी ट्रैफिक नोएडा अनिल झा भी मेरठ में रहे है, ऐसे में उनका सहारा लिया गया है। 2009 में मेरठ में एसएसपी आलोक सिंह रहे है। आलोक सिंह इस समय आईजी मेरठ है। वह अपना पुराना तजुर्बा भी बवाल को शांत करने में काम में ला रहे है। पुराने अधिकारियों का साथ नए अधिकारी दे रहे है ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहें।

मेरठ में पुराने अधिकारियों को भी बुलाया गया है। सभी मेरठ के बारे में जानते है, इसलिए उन्होंने मेरठ में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद की है।

प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन

Posted By: Inextlive