वैज्ञानिकों को समुंद्र में दुनिया का सबसे पुराना जीव मिला है। जानकारी के मुताबिक उसकी उम्र तकरीबन 512 साल है। बता दें कि उस पुराने जीव को ग्रीनलैंड शार्क के रूप में पहचाना गया है और उसका वजन तकरीबन 1 टन से भी अधिक है। ख़ास बात यह है किग्रीनलैंड शार्क समुंद्र के बहुत ही ठंडे पानी में तैरता है।


इतना लंबा है शार्क खबरों के मुताबिक इस ग्रीनलैंड शार्क की लंबाई करीब 18 फीट है और इसके उम्र का अनुमान लंबाई के चलते ही लगाया गया है। बता दें कि शार्क हर साल 1 सेंटीमीटर लंबा होते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार इसका जन्म संभवतः सन 1505 हुआ था। इसके अलावा जानकारी के मुताबिक यह ग्रीनलैंड शार्क -1 से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस तक ठंडे पानी में रहता है और 7200 फीट गहरे पानी में तैराकी करता है।

Posted By: Mukul Kumar