बॉलीवुड की क्यूट और चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट का आज 25वां बर्थ डे है। महज 18 साल की उम्र से ही अपने शानदार अभिनय और क्यूट स्माइल से दिलों पर राज करने वाली आलिया के निजी जिवन से कई कंट्रोवर्सीज जुडी़ हैं। चलिए आज आपको आलिया की इन अनसुनी कंट्रोवर्सीज के बारे में बताते हैं।


आलिया की बुद्धिमानी का उडा़ मजाकहाईवे, उड़ता पंजाब और लव यू जिंदगी जैसी हिट फिल्में करने वाली एक्ट्रेस आलिया के अभिनय का हर कोई दीवाना हो गया। वहीं उनके जीके को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया से लेकर टीवी पर उनका मजाक बनाया। दरअसल कॉफी विद करण में आलिया पहुंची तो वहां एक गेम के दौरान उनसे जीके के कुछ सवाल पूछे गए। उन सभी सवालों का आलिया ने गलत जवाब ही दिया। इस बात की वजह से आलिया को काफी ट्रोल होना पडा़ और जोक्स का शिकार भी बनना पडा़। पिता महेश भट्ट जैसा लाइफ पाटनर नहीं चाहतीं


एक इंटरव्यू में निर्माता निर्देशक महेश भट्ट ने एक बडी़ बात का खुलासा किया जिसमें उन्होंने बताया कि बेटी आलिया उन्हें पसंद नहीं करती हैं। महेश भट्ट के मुताबिक आलिया को लगता है कि वो एक अच्छे पिता नहीं हैं। ऐसा आलिया ने खुद नहीं कहा पर कई बार अपनी हरकतों या बातों के जरिए उन्हें ऐसा महसूस कराया है। दंगों के दौरान किया स्टेज शो

साल 2014 में आलिया भट्ट समेत सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने मुजफ्फरनगर में स्टेज शो किया था। उस वक्त वहां पर दंगों का दौर था। दंगा पीडिंत राहत कैंपों में शरण ले रहे थे। ऐसे समय में स्टेज शो करना लोगों की संवेदनाओं से खेलने के नजरिए से देखा जा रहा था। बाद में इस विवाद के बारे में आलिया भट्ट से पूछा गया तो आलिया ने कहा मुझे जो कहना था कह दिया , इसके आगे आलिया ने कुछ नहीं कहा। इस पूरे विवाद के लिए महेश भट्ट को अपनी बेटी की तरफ से माफी मांगने को कहा गया था।हुई थीं वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार आलिया भट्ट और वरुण धवन फिल्म हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया के प्रमोशन के दौरान स्टेज पर हंसी ठिठोली कर रहे थे। तभी वरुण धवन ने आलिया को अपनी गोद में उठा लिया और आलिया का उप्स मूमेंट सबने देख लिया। दरअसल उन्होंने जो कपडे़ पहने थे वो गलत जगह से फटे थे। आलिया की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। स्टेज शो में अश्लील शब्दों का हुआ प्रयोग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एआईबी ग्रुप ने एक इवेंट ऑर्गेनाइज किया था। शो के दौरान करीब 4000 भीड़ के सामने कॉमेडी करते हुए गालियों और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया था। इस शो में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर जैसे बड़े बॉलीवुड सेलीब्रिटीज ने शिरकत की थी। कई सामाजिक संगठनों ने इस तरह के प्रोग्राम का विरोध किया था और आलिया भट्ट समेत लगभग 10 लोगों पर केस दर्ज कराया था।

Posted By: Vandana Sharma