दिवाली के बाद भाई बहन के प्‍यार का त्‍योहार भाई दूज सेलीब्रेट किया जाता है। लड़कों को इस दिन और हमेशा अपनी बहनों से 'भईया' कहलाना बड़ा पसंद आता है लेकिन यही शब्‍द अगर कोई हॉट अंजान लड़की उनसे बोल दे तो उन्‍हें ऐसा शॉक लग जाता है जिसे बयां करना मुश्‍किल है। हम यह बात यूं ही नहीं कह रहे हैं। दरअसल दिल्‍ली की सड़कों पर निकली एक हॉट लड़की ने कई लड़कों को जब 'भईया जी' कहा तो उनके चलते हुए कदम एकदम से रुक गए जैसे उन्‍हें जोर का झटका जोर से लगा हो। इसके बाद भी यह लड़की नहीं रुकी और इसने तमाम लड़कों को अपने 'भईया जी' बाण से ऐसा घायल किया जो नजारा देखने लायक है।

यह बात सुनने में कितनी ही अजीब क्यों न लगती हो लेकिन है बिल्कुल सच। कोई डूड, लड़कियों को ऑंटी कह दे या कूल कूल लड़कों को कोई हॉट गर्ल 'भईया जी' कह दे उन्हें 220 नहीं बल्िक 440 वोल्ट का ऐसा करंट लगता है, कि उनकी बोलती ही बंद हो जाती है। लड़कों को यह शब्द सुनकर ऐसा लगता है जैसे किसी ने उनकी जवानी ही उनसे छीन ली हो। दिल्ली की सड़कों पर एक हॉट गर्ल ने जब कुछ कूड डूड ब्वायज को 'भईया जी' बोला तो कई लड़कों को सदमा ही लग गया। उनमें से कुछ लड़के देर तक बुत बनकर सड़क पर खड़े रहे, तो कुछ हंसकर अपनी खीज मिटाते नजर आए।

इंडिया भर में दिखने में वाली इस अजीबोगरीब साइकोलॉजी का शिकार शायद हर लड़का है। कोई खूबसूरत लड़की उन्हें 'भईया जी' बोल दे तो उन्हें महसूस होता है कि वो कूल डूड नहीं बल्िक ओल्ड एज दादा जी बन गए हैं। लडकों को शायद ऐसा इसलिए भी फील होता है क्योंकि उन्हें हर एक लड़की में उनकी गर्लफ्रेंड बनने की पॉसिबिल्टी नजर आती है। और 'भईया जी' सुनकर उनका यह भ्रम टूट जाता है। इस अजीबोगरीब साइकोलॉजी का शिकार कहीं आप भी तो नहीं। इस मजेदार वीडियो को शॉक ट्रीटमेंट समझिए ताकि कभी कोई लड़की आपको भी बोले 'भईया जी' तो आपको न लगे जोर का झटका।

 

 

 

दिल्ली की हॉट कुड़ियों को बोलो I Love You, तो मिलते हैं ऐसे अमेजिंग रिएक्शन! देखें जरा

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra