- कूड़ा जलाने का वीडियो वायरल होते ही हरकत में आए सफाई निरीक्षक, अज्ञात पर केस दर्ज

-कूड़ा जलाया तो तुरंत पहुंचेंगे सफाई निरीक्षक, लगेगा जुर्माना, होगा केस दर्ज

बरेली : कूड़ा जलाने पर अब एक्शन लिया जा रहा है। कूड़ा जलाते हुए पकड़े जाने पर ट्यूजडे को 11 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। इससे पहले मंडे को 5 लोगों पर जुर्माना लगाया गया था। साथ ही, लोगों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि वह वातावरण को शुद्ध रखें। बता दें कि दैनिक जागरण आईनेक्स्ट इस मुद्दे को लगातार उठा रहा है और वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए अवेयर कर रहा है। साथ ही, नगर निगम को भी इस ओर ध्यान देने के लिए कहा है।

वायरल हुआ वीडियो

मंडे की रात अचानक वार्ड नंबर 26 कुर्माचल नगर कॉलोनी के गेट के पास कूड़े को जलाया गया था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पता चलते ही सफाई निरीक्षक जगदीश चंद्र, अनिल कुमार दुबे हरकत में आए। मौके पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। अज्ञात बुझाई गई और इज्जतनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया।

कूड़ा जलाते पकड़े गए 11 लोग

नगर निगम के सफाई निरीक्षकों ने विभिन्न वार्डो से 11 लोगों को कूड़ा जलाते पकड़ा। इनके खिलाफ कुल 10 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूली की पर्ची काटी। इसमें स्वाले नगर में दो लोगों पर 4 हजार और एक हजार का जुर्माना लगाया गया।

इनपर इतने रुपये जुर्माना

लालता प्रसाद, स्वाले नगर- 500

जावेद, स्वाले नगर- 500

दानिश खां, स्वाले नगर - 4000

दीपक वर्मा, स्वाले नगर - 1000

रोमान, स्वाले नगर - 500

राशिद, कटरा चांद खां - 500

चमन, काकर टोलो - 500

अनुपम, सीबीगंज - 500

राम बिहारी, मॉडल टाउन - 500

कौशल, मॉडल टाउन - 500

श्याम बिहारी, सुभाषनगर - 500

सफाई कर्मियों को दी चेतावनी

वार्ड नंबर 9, 35 और 64 में सफाई कर्मियों के साथ अधिकारियों ने मीटिंग की। इस दौरान कूड़ा जलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए भी कहा गया।

वर्जन -

कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जा रहा है। 11 लोगों के खिलाफ 10 हजार 500 रुपये जुर्माना की पर्ची काटी गई। साथ ही इज्जतनगर थाने में एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

- संजीव प्रधान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

Posted By: Inextlive