इस धरती पर दुर्लभ चीजों की कमी नहीं है। हर जगह हर क्षेत्र में कोई न कोई दुर्लभ चीज जरूर होती है। सबसे खास बात तो यह है कि दुनिया में हर चीज की चरम सीमा तय होती है। यहां तक की इस श्रृंखला में प्रकृति भी पूरी तरह से शामिल है। पहाड़ झरने मौसम आदि बहुत सारी चीजे ऐसी हैं जो अपने चरम पर जाने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। ऐसे में आइए जानें धरती की वो 10 दुर्लभ जगहें जो अपनी चरम सीमा को लेकर जानी जाती हैं...

सबसे गर्म स्थान:
धरती के सबसे गर्म स्थानों की बात करें तो ईरान का नाम सबसे ऊपर आता है। हालांकि कई सारी साइट अल-अजीजियाह, लीबिया का तापमान सबसे गर्म मानती हैं, लेकिन नासा के मुताबिक सबसे गर्म स्थान दश्त-ए-लुत, ईरान है। यहां पर नासा ने सबसे हाईएस्ट तापमान 71 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है। यहां करीब 480 किलोमीटर एरिया को कवर किए हुए है।

सबसे दूरस्थ द्वीप समूह:
अगर ध्ारती के सबसे दूरस्थ द्वीप समूह की बात करे तों ट्रिस्टन दा कुन्हा द्वीप समूह हैं। यह अटलांटिक महासागर से करीब 2000 किमी की दूरी पर स्थिति हैं। इस द्वीप समूह पर करीब लगभग 300 के अंदर लोग रहते हैं। यहां ज्वालामुखी के कई विस्फोट होने और कई जहाजों के दुघर्टनाग्रस्त होने से यहां पर लोगों की आबादी काफी कम है। यहां पर लोग अस्थमा और मोतियाबिंद जैसी वंशानुगत बीमारियों से पीड़ित हैं। यह द्वीप समूह अपने सारे बंदोबस्त खुद से करता है।

सबसे ठंडी जगह:
अगर दुनिया के सबसे ठंडे स्थान की बात करें तो इनमें रूस का ओमायाकोन इलाका है। यहां पर 26 जनवरी 1926 में तापमान करीब −71.2 डिग्री दर्ज हो चुका है। यहां पर करीब 800 लोग रहते हैं।

सबसे गहरा स्थान:
धरती के सबसे गहरे स्थल के रूप में पश्चिम प्रशांत महासागर स्थित मेरियाना ट्रेंच (इंडोनेशिया और जापान) का नाम आता है। इसे चैलेंजर डीप भी कहा जाता है। इसकी अधिकतम गहराई यानी समुद्र के स्तर से तली तक 10,994 मीटर नापी गई। सबसे खास बात यह है कि यदि माउंट एवरेस्ट को इसकी जगह पर रख दिया जाए तो यह डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक पानी से ढक जाएगा।

सबसे बड़ी खड़ी ड्रॉप:
धरती की सबसे बड़ी खड़ी ड्रॉप के रूप में कनाडा स्थित माउंट थोर का नाम शामिल है। इसकी वर्तमान समय में ऊंचाई लगभग  4,100 फुट है।

 

Posted By: Shweta Mishra