हिंदी भले ही हमारी मात्र भाषा हो लेकिन आज भी भारत में रहने वाले कई लोग ऐसे हैं जिन्‍हें सही से हिंदी बोलना तक नहीं आता। इस क्रम में हमारे बॉलीवुड सेलेब्‍स का नाम सबसे ऊपर आता है। आलम ये है कि ये अगर एक बार हिंदी बोलना शुरू कर दें तो लोग उनके मजाक पर तालियां बजाने लगते हैं। वैसे भारत के लोग भले ही पूरी तरह से हिंदी न बोल पाएं लेकिन भारत के बाहर लोग इस भाषा का बहुत सम्‍मान करते हैं। अब यूएस प्रेसिडेंट बराक ओबामा को ही ले लीजिए। भारत आकर उनकी पहली कोशिश होती है यहां के लोगों को हिंदी में संबोधित करना। अब उनकी इस कोशिश का मजाक बन जाए वो अलग बात है। आइए आज 14 सितंबर को हिंदी दिवस के मौके पर देखें इन हस्‍तियों की हिंदी बोलने की कोशिश पर लोगों ने कैसे बजाई तालियां...।

1 . जब बराक ओबामा बोले कुछ ऐसा
अपनी भारत यात्रा के दौरान यूएस प्रेसिडेंट बराक ओबामा ने लोगों के बीच स्पीच देने के लिए खास हिंदी में बोलने की तैयारी की। बेहद जबरदस्त रही उनकी कोशिश। आप खुद ही सुन लीजिए।

 


2 . चिरंजीवी ने दिया हंसने का मौका
साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी पहुंचे पार्लियामेंट। अब यहां स्पीकर के सामने उनको बोलना था हिंदी में। ये उनके लिए काफी जटिल समस्या थी। इसके बावजूद उन्होंने कोशिश की। अब वो अलग बात है कि लोगों को उसपर भी हंसने का मौका मिल गया। देखिए, कैसी रही उनकी कोशिश...।

 


3 . इनका तो जवाब ही नहीं
हैदराबाद के इस पॉलीटीशियन को भी जरा सुन लीजिए। हिंदी का मान तो इन्होंने भी खूब बढ़ाया।

 


4 . राहुल गांधी ने भी समय-समय पर हंसाया लोगों को
कांग्रेस और गांधी परिवार से जुड़े राहुल गांधी को ही ले लीजिए। समय-समय पर अपने भाषण और इंटरव्यूज़ के दौरान हिंदी बोलने की कोशिश में इनसे कई बार अर्थ का अनर्थ भी हुआ है। उनके ऐसा करने पर लोगों को ठहाके लगाने का भी खूब मौका मिला। नहीं यकीन आता तो आप खुद सुनिए...।

 


5 . सोनिया गांधी भी नहीं रहीं पीछे
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी हिंदी बोलने की कोशिश कर लोगों को हंसाने में पीछे नहीं रहीं। आप जरा खुद सुनिए उनकी हिंदी में दी गई ये स्पीच।

 

Interesting Newsinextlive fromInteresting News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma