- एयर स्ट्राइक की खबर लगते ही शहरवासियों में जश्न का माहौल

- भारत माता की जय के नारों के साथ जगह-जगह छुड़ाई गई आतिशबाजी

BAREILLY: एयर स्ट्राइक की खबर के बाद बरेली जश्न का माहौल था। लोगों ने 'जय हिंद जय भारत' के नारे लगाना शुरू कर दिए। सेना के इस मुंहतोड़ जबाव की बातें करते हुए हर कोई खुशी से झूम रहा था। सरकारी दफ्तरों के साथ ही प्राइवेट ऑफिसों में भी लोग चर्चा करते नजर आए। सेना के इस साहसिक कदम की हर कोई तारीफ कर रहा था। लोगों ने मिठाई बांटकर और पटाखे छुड़ाकर खुशी का इजहार किया।

यह तो पहली आहुति है
शहर में लोगों का कहना था कि आतंकवादियों ने हमारे जवानों के खून से वेलेनटाइन डे मनाया था। हमारे जवान इस बार उनकी राख से शिवरात्रि मनाएंगे और वो करके दिखाया। इतना ही नहीं कई लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि हमारी सेना की अभी तो यह पहली अहुति है। अभी तू पूरी भस्म बाकी है।

पैरों से कुचला पाकिस्तान का झंडा
आंतकवादियों को ढेर करने की सूचना के बाद शहर में जगह जगह पाकिस्तान के झंडे को सड़कों पर पेंट से बनाया और उस पर पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखा। उन्होंने कहा कि इस तरह से अभी और होना चाहिए। जिससे आतंकवादियों को भारत का खौफ पैदा हो।

क्या बोले आमजन

1. वायु सेना के इस जज्बे का बार-बार सलाम। हमने अपने वीर सपूतों की शहादत का मुंहतोड़ जबाव दिया। अब दिल को सुकून मिला है।

गजेंद्र यादव।

2. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब एयर स्ट्राइक मजा ही आ गया। जो हमारे जवानों की शहादत की खुशी मना रहे थे, यह उनके मुंह पर तमाचा है। हम हार मानने वालों में से नहीं हैं।

राहुल कुमार।

 

हमारी सेना ने भारत का सिर गर्व से और भी ऊंचा कर दिया है। आज सबकी छाती 56 इंच की हो रही है। आंतकवादियों को भी यह समझ में आ गया होगा कि भारत शांत रहने वाला नहीं है

अनीस अंसारी

 

हमारी सेना ने आज करके दिखा दिया कि वो भी किसी से कम नहीं है। यदि बिना बात के छेड़ोगे तो छोड़ेगी हमारी सेना भी नहीं। आज मैं बहुत खुश हूं

अंकित

 

व्यापारियों से बात .

1. हम नमन भी करते हैं और दफन भी करते हैं। हमें कम समझने वालों हम तुम्हारे घर में घुसकर तुम्हें मारने का जज्बा भी रखते हैं।

विशाल मेहरोत्रा।

2. सेना के इस ऐतिहासिक जज्बे को बार-बार सलाम करने का दिल करता है। आतंकियों को पनाह देने वालों के लिए यह करारा तमाचा है।

अनुराग खंडेलवाल।

3. 14 फरवरी से दिल में जो बदला लेने की आग जल रही थी, वह अब जाकर ठंडी हुई। भारतीय सेना तुझे सलाम।

संजीव अग्रवाल।

 

4. यह नया भारत है, हमारी सेना की एयर स्ट्राइक नये भारत का उदय है। इस शौर्य पूर्ण साहस के लिए सेना के लिए जय हिंद।

अनुराग मेहरोत्रा।

 

बोले डॉक्टर्स

प्रधानमंत्री ने हमारी भारतीय सेना को जो फ्री हैंड दिया। इससे बहुत बड़ा फर्क पड़ा है। भारतीय सेना के लिए आज हम लोगों को दिल में और ज्यादा इज्जत बढ़ चुकी है।

डॉ। आस्था अग्रवाल

 

आज जब सुबह-सुबह जैसे ही खबर मिली तो दिल में एक अलग ही खुशी आई फिर लगा कि अभी तो टमाटरों ही कमी हुई थी। ऐसा लगता है अब हुरों की भी कमी होने वाली है।

डॉ। परमेंद्र माहेश्वरी

 

बोले वकील

इसका हम लोग बहुत दिन से इंतजार कर रहे थे। यह तो और दो दिन पहले ही हो जाना चाहिए था। इस सफलता में बरेली बेस शामिल है, इस बात की और ज्यादा खुशी है। यह बरेली के लिए गर्व की बात है।

डॉ। खालिद जीलानी, एडवोकेट

 

पुलवामा हमले में शहीद हुए हमारे सैनिकों के बाद तो इस बात का मुंह तोड़ जबाव तो देना ही चाहिए था। आज सेना का यह साहसी कदम बहुत ही बेहतर था। मैं इस कार्रवाई से बहुत खुश हूं।

हिनानउल्ला खां, एडवोकेट

Posted By: Inextlive