बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत आज अपना 31वां बर्थ डे मना रही हैं। अपने बेबाक बोलों की वजह से अक्सर कंगना सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी कंगना अपनी लव लाइफ तो कभी अपने बयानों से ट्रोल हो जाती हैं। आज कंगना के जन्मदिन पर जानिए 16 साल की उम्र से अब तक कितने अफेयर्स कर चुकी हैं बॉलीवुड की ये 'क्वीन'।

जब लव लाइफ को जोड़ दिया आध्यात्म से
कंगना के लगभग 16 साल की उम्र से न जाने अब तक कितने रिलेशनशिप रहे हैं। इस बात का खुलासा कंगना खुद अक्सर करती ही रहती हैं। कंगना ने अपनी लाइफ में बहुत बार ब्रेकअप का मुंह देखा है। उनकी लव लाइफ कभी भी सक्सेज नहीं रही है। कंगना के मुताबिक प्यार निभाने की उनकी क्षमता धीरे धीरे ख्तम होते जा रही है। फिर भी कंगना प्यार के अहसास को एक खुशबू की तरह मानती हैं जो किसी के पास न रहने पर भी आपको महका देता है। कंगना ने कहा प्यार सिर्फ फिजीकल होने का अहसास ही नहीं बल्कि आध्यात्म है।


16 साल की उम्र से अब तक कंगना के अफेयर्स

कंगना ने अपनी लव लाइफ हमेशा एक खुली किताब की तरह रखी। कंगना ने बताया कि वो आज तक हर रिलेशनशिप में डंप हुई हैं। कंगना ने कहा उनकी जिंदगी में ऐसा एक भी रिलेशन नहीं है जिसमें वो खुद पीछे हटी होती। 16 साल की उम्र से आज तक वो कई रिलेशनशिप्स में रह चुकी हैं। कंगना के मुताबिक उन्होंने किसी का हाथ नहीं छोडा़ हर बार सबने उन्हीं का हाथ छोडा़। कंगना ने बताया उनमें से कई लोग वापस आने की कोशिश कर रहे थे पर मैंने बाद में उन्हें भाव नहीं डाला।
30 करोड़ के घर की क्वीन बनी कंगना, यहां जानें इस शानदार बंगले की खासियतें


बॉलीवुड के इन सितारों के साथ रहा रिलेशन
कंगना की लव लाइफ इतनी कॉप्लीकेटेड है कि उसके बारे में समझ पाना मुश्किल है। फिलहाल आप उनकी लव लाइफ मत समझए उनके कितने अफेयर्स रहे ये जानें। कंगना बॉलीवुड में आदित्य पंचोली, शेखर सुमन के बेटे अध्यन सुमन और ऋतिक रोशन के साथ इश्क फरमा चुकी हैं। कहा जाता है की कंगना अजय देवगन के साथ भी आशिकी कर चुकी हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत कब करेंगी शादी, लगता है सवाल का जवाब मिल गया

Posted By: Vandana Sharma